UGC NET Re-Exam 2026 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC-NET जून 2026 परीक्षा से जुड़ा बड़ा फैसला लिया है. एजेंसी ने इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी सब्जेक्ट्स का रिएग्जाम कराने का निर्णय लिया.एनटीए द्वारा जारी नोटिस के अनुसार UGC-NET जून 2026 परीक्षा 22 से 30 जून के बीच 87 सब्जेक्ट्स के लिए आयोजित की गई थी. एग्जाम के बाद इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी के पेपर को लेकर बड़ी संख्या में शिकायतें मिलीं. इसके बाद एजेंसी ने मामले की जांच के लिए एक समिति का गठन किया.जिसमें पाया गया कि इन पेपर में फैक्चुअल और टाइपो एरर के साथ-साथ अनुवाद संबंधी गलतियां भी थीं.
Question Paper में थीं गलतियां
रिपोर्ट के अनुसार, प्रमुख विद्वानों के नामों की गलत वर्तनी, पुस्तकों के शीर्षकों में गड़बड़ी, प्रश्नों की भाषा में गलतियां, व्याकरण संबंधी गलतियां, जेंडर और संख्या संबंधी गलतियां, विराम चिह्नों की गलतियां और स्थापित अवधारणाओं के लिए गैर-मानक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था. यही नहीं कुछ ऐसे सवाल भी 2026 की परीक्षा में पूछे गए थे जो पिछली परीक्षाओं में भी पूछे गए. गलती को मानते हुए एनटीए ने तीनों सब्जेक्टस की परीक्षा दोबारा कराने की सिफारिश स्वीकार कर लिया.
एनटीए ने तीनों पेपरों का शेड्यूल भी जारी कर दिया है.

इंग्लिश, कॉमर्स और सोशोलॉजी रिएग्जाम का शेड्यूल
NTA के अनुसार इंग्लिश का रिएग्जाम 9 सितंबर 2026 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी. उसी दिन कॉमर्स का एग्जाम दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी. वहीं सोशियोलॉजी विषय का रिएग्जाम 10 सितंबर 2026 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित करेगा.
नहीं लगेगी एग्जाम फीस
बता दें एनटीए ने नोटिस में साफ किया है कि इस रिएग्जाम के लिए अभ्यर्थियों से किसी तरह की एग्जाम फीस नहीं ली जाएगी. वहीं, एग्जाम सेंटर, शहर और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी बाद में जारी की जाएगी.
84 सब्जेक्ट्स की आंसर की हो चुकी है जारी
एजेंसी ने यह भी साफ किया है कि जिन 84 विषयों की आंसर-की पहले ही जारी की जा चुकी है, उनके रिजल्ट तय कार्यक्रम के अनुसार घोषित किए जाएंगे. इन विषयों के JRF, असिस्टेंट प्रोफेसर पात्रता और पीएचडी प्रवेश से जुड़े प्रमाणपत्रों की प्रक्रिया तीन विषयों की रिएग्जाम के कारण प्रभावित नहीं होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं