पंजाब की महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है. 1 जुलाई से 'मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना' के तहत महिलाओं को 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी. साथ ही दलित महिलाओं को 1,500 रुपये दिए जाएंगे. इस योजना के तहत हर महीने 52 लाख महिलाओं का फायदा मिलेगा. साथ ही अभी तक 35 लाख लाभार्थियों के लिए कार्ड जारी किए जा चुके हैं. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...
क्या है मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना?
मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण महिला कल्याण योजना है. इस योजना की घोषणा मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब बजट 2026–27 के दौरान की थी. इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता देकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है. इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये और दलित महिलाओं को 1,500 रुपये की सहायता दी जाएगी. योजना की राशि महिलाओं के बैंक खाते में Direct Benefit Transfer (DBT) के माध्यम से भेजी जाएगी.
ਅੱਜ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿਖੇ ਮੇਰੇ ਹਲਕੇ ਧੂਰੀ ਦੇ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਦੇ ਜੇਤੂ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਨਾਲ ਖ਼ਾਸ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕਰਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਵਧਾਈ ਦਿੱਤੀ।
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) June 2, 2026
ਨਵੇਂ ਨੁਮਾਇੰਦਿਆਂ ਨੂੰ ਹਮੇਸ਼ਾ ਲੋਕਾਂ ਵਿੱਚ ਰਹਿ ਕੇ ਕੰਮ ਕਰਨ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਭਰੋਸਾ ਦਿੱਤਾ ਕਿ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਲਈ ਫੰਡਾਂ ਦੀ ਕੋਈ ਕਮੀ ਨਹੀਂ ਆਵੇਗੀ।
'ਤੁਹਾਡੀ ਸਰਕਾਰ' ਲਗਾਤਾਰ ਵੱਡੇ ਫੈਸਲੇ ਲੈ… pic.twitter.com/VOzp5D4ocE
योजना के लिए कौन-कौन पात्र हैं, किसे मिलेगा लाभ?
मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना के लिए महिला पंजाब की निवासी होनी चाहिए. साथ ही योजना के लिए केवल वे महिलाएं पात्र हैं जिनकी उम्र 18 या उससे ज्यादा है. इसके अलावा आर्थिक सहायता पाने के लिए आधार कार्ड बैंक अकाउंट के साथ जरूर लिंक होना चाहिए.
जरूरी डॉक्यूमेंट
मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना के लिए अप्लाई करने के लिए महिला के पास आधार कार्ड, बैंक पासबुक (फोटोकॉपी), पंजाब का रिहायशी प्रमाण पत्र वोटर आईडी या राशन कार्ड और आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर जरूर होना चाहिए.
कैसे करें अप्लाई?
मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना के लिए आवेदन ऑफलाइन किया जा सकता है. पात्र महिलाएं आंगनवाड़ी केंद्रों, सेवा केंद्रों, या नगर निगम कार्यालयों में जाकर आवेदन कर सकती हैं. अन्य जानकारी पाने के लिए आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://mukhyamantrimawandhiyansatkaryojana.com/ पर विजिट कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: बिजली जाने पर भी नहीं बंद होगा इंटरनेट, घर ले आइए 3 हजार रुपये में यह वाला Wi-Fi राउटर, मिलेगा 5 घंटे फुल बैकअप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं