विज्ञापन

लग्जरी और आरामदायक सीटें, बढ़िया खाना... रेल यात्रियों को ट्रेन में होगा फ्लाइट जैसा अनुभव

यह डिज़ाइन हाई-स्पीड ट्रेनों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जहां यात्री फ्लाइट की तरह प्रीमियम और आरामदायक सफर का लुत्फ उठा सकेंगे. यात्री भविष्य में ट्रेन में भी ठीक उसी तरह से बिजनेस क्लास सीट में सफर कर सकेंगे, जैसे अभी हवाई जहाज में करते हैं. 

लग्जरी और आरामदायक सीटें, बढ़िया खाना... रेल यात्रियों को ट्रेन में होगा फ्लाइट जैसा अनुभव
फ्लाइट की तरह ट्रेन में भी बिज़नेस क्लास सीट का कॉन्सेप्ट. (AI इमेज)
  • भारतीय रेलवे के लिए प्रीमियम एग्जीक्यूटिव पॉड का नया कॉन्सेप्ट विकसित किया गया है
  • इस कॉन्सेप्ट में पर्सनल प्राइवेट पॉड, रिक्लाइनिंग सीट, लाइटिंग, स्टोरेज और वर्कस्पेस जैसी सुविधाएं शामिल हैं
  • डिज़ाइन विशेष रूप से हाई-स्पीड ट्रेनों के लिए बनाया गया है ताकि फ्लाइट जैसी प्रीमियम यात्रा का अनुभव मिल सके
नई दिल्ली:

लग्जरी और आरामदायक सीटें, बढ़िया खाना... ये सब सुनकर आपको भी बिजनेस क्लास फ्लाइट की याद आ गई ना. अब ऐसी ही शानदार व्यवस्था जल्द ही आपको ट्रेन में भी मिल सकती है. ट्रेन में भी हवाई जहाज जैसा आरामदायक सफर मिल सकता है. फ्लाइट की तरह ट्रेन में भी बिज़नेस क्लास सीट का कॉन्सेप्ट सामने आया है. नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ डिज़ाइन अहमदाबाद के स्टूडेंट्स ने भारतीय रेलवे के लिए एक अत्याधुनिक प्रीमियम एग्जीक्यूटिव पॉड कॉन्सेप्ट विकसित किया है. इसे भविष्य में ट्रेन यात्रा को अधिक आरामदायक, निजी और प्रीमियम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तौर पर देखा जा रहा है.

 कॉन्सेप्ट के फीचर्स जानें

  • व्यक्तिगत प्राइवेट पॉड
  •  एर्गोनॉमिक रिक्लाइनिंग सीट और लेटने की सुविधा
  •  व्यक्तिगत लाइटिंग
  •  स्टोरेज और वर्कस्पेस
  •  टेक्नोलॉजी-इनेबल्ड कनेक्टिविटी 
  • आरामदायक इंटीरियर

यात्रियों को मिलेगा प्रीमियम सफर का अनुभव

यह डिज़ाइन विशेष रूप से  हाई-स्पीड ट्रेनों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जहां यात्री फ्लाइट की तरह प्रीमियम और आरामदायक सफर का लुत्फ उठा सकेंगे. यात्री भविष्य में ट्रेन में भी ठीक उसी तरह से बिजनेस क्लास सीट में सफर कर सकेंगे, जैसे अभी हवाई जहाज में करते हैं. ट्रेन में भी  यात्रियों के लिए फ्लाइट की बिज़नेस क्लास जैसी व्यक्तिगत सीटिंग व्यवस्था का प्रस्ताव है.

अभी इस डिजाइन को देख रहे रेलवे अधिकारी

यह परियोजना इंडियन रेलवेज और एनआईडी के बीच स्थापित रेलवे डिज़ाइन सेंटर के तहत विकसित नवाचारों का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाना और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप समाधान तैयार करना है. इस तरह के डिज़ाइन भारतीय रेलवे में प्रीमियम यात्रा सेगमेंट को नई दिशा दे सकते हैं और बिज़नेस ट्रैवलर्स एवं हाई-एंड यात्रियों के लिए आकर्षक विकल्प साबित हो सकते हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, रेलवे अधिकारी अभी इस डिजाइन को देख रहे हैं. फिलहाल ट्रेन में बिज़नेस क्लास सीट पर कोई फैसला अधिकारिक रूप से नहीं लिया गया है.

ये भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे पर बिना टोल फर्राटे भर रही गाड़ियां, 15 दिन तक फ्री सफर का ऐलान

लेखक के बारे में
img
पल्लव मिश्रा
Correspondent
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Business Class Flight, Business Class Flight Like Experience, Indian Railway, Premium Executive Pod Concept In Train, Premium Train Seats
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com