विज्ञापन

नोएडा में लेट नाइट पूल पार्टी पर बैन, नियम तोड़ा तो लाइसेंस होगा कैंसिल, जानें अब क्या है नई टाइमिंग

UP News: नोएडा में देर रात तक चलने वाली पूल पार्टियों पर अब सख्ती हो गई है. प्रशासन ने साफ कर दिया है कि देर रात किसी भी स्विमिंग पूल में गतिविधि नहीं चलेगी. आइए जानते हैं अब क्या होगी नई टाइमिंग-

नोएडा में लेट नाइट पूल पार्टी पर बैन, नियम तोड़ा तो लाइसेंस होगा कैंसिल, जानें अब क्या है नई टाइमिंग
Noida में लेट नाइट पूल पार्टी पर ताला

UP News: नोएडा वालों के लिए एक जरूरी खबर है. नोएडा में अब देर रात तक चलने वाली पूल पार्टियों पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है. अगर आप भी दोस्तों के साथ रात में पूल पार्टी प्लान करते हैं, तो अब आपको समय का खास ध्यान रखना होगा. प्रशासन ने साफ निर्देश दिए हैं कि देर रात किसी भी स्विमिंग पूल में कोई गतिविधि नहीं होगी. अगर नियम तोड़े गए, तो सीधे लाइसेंस रद्द करने तक की कार्रवाई हो सकती है. इसके साथ ही भारी जुर्माना लगाया जा सकता है.

क्या है नई टाइमिंग?

नोएडा प्रशासन ने स्विमिंग पूल के लिए नई टाइमिंग तय की है. अब पूल केवल दो स्लॉट में ही खुलेंगे-

  • सुबह: 5:30 बजे से 9:30 बजे तक
  • शाम: 4:00 बजे से रात 10:00 बजे तक

इस समय के अलावा पूल खोलना या किसी भी तरह की गतिविधि कराना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. खास तौर पर देर रात होने वाली पूल पार्टियों पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है.

क्यों लिया गया ये फैसला?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रशासन को पिछले कुछ समय से लगातार शिकायतें मिल रही थीं. देर रात तक चलने वाली पूल पार्टियों में शोर-शराबा, नशे और सुरक्षा से जुड़े मुद्दे सामने आ रहे थे. आसपास रहने वाले लोगों को भी काफी परेशानी हो रही थी. इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए जिला खेल अधिकारी के निर्देश पर यह सख्त कदम उठाया गया है, ताकि शहर में शांति और सुरक्षा बनी रहे.

नियम तोड़ने पर क्या होगा?

प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

  • पूल को तय समय से ज्यादा खुला रखने पर कार्रवाई होगी.
  • भारी जुर्माना लगाया जा सकता है.
  • इसके अलावा लाइसेंस तक रद्द किया जा सकता है.

ऐसे में अगर आप पूल में स्विमिंग या पार्टी प्लान कर रहे हैं, तो नियमों को ध्यान में रखते हुए ही अपना प्लान बनाएं.

यह भी पढ़ें- Lok Adalat: नोएडा में 9 मई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, जानें कहां जाना होगा और किन-किन मामलों का होगा निपटारा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com