विज्ञापन

PMMVY: प्रेगनेंट महिला को सरकार दे रही है 5,000 रुपये, जानिए कैसे करें अप्लाई

PMMVY योजना के तहत पहली बार मां बनने वाली महिलाओं को 5000 रुपये की मदद दी जाती है. इस राशि में से 3000 रुपये गर्भधारण के समय रजिस्ट्रेशन पर और 2000 रुपये शिशु के जन्म के रजिस्ट्रेशन पर मिलते हैं.

PMMVY: प्रेगनेंट महिला को सरकार दे रही है 5,000 रुपये, जानिए कैसे करें अप्लाई
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना
file photo

PMMVY यानी प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एक केंद्रीय सरकारी योजना है. यह योजना पहली बार 2010 में शुरू हुई थी और 2017 में इसका नाम बदलकर PMMVY कर दिया गया. इस योजना का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और दूध पिलाने वाली माताओं को पौष्टिक भोजन के लिए आर्थिक सहायता देना है, उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जागरूक करना और बेटी के जन्म को बढ़ावा देना है. चलिए आपको बताते हैं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का फायदा कैसे मिलेगा और इसके लिए कैसे अप्लाई करें.

यह भी पढ़ें:- Pension Rules 2026: क्या बेटियां पेंशन की हकदार हैं? जानें सरकार के नियम

पहली और दूसरी बार जन्म पर लाभ

PMMVY योजना के तहत पहली बार मां बनने वाली महिलाओं को 5000 रुपये की मदद दी जाती है. इस राशि में से 3000 रुपये गर्भधारण के समय रजिस्ट्रेशन पर और 2000 रुपये शिशु के जन्म के रजिस्ट्रेशन पर मिलते हैं. दूसरी बार अगर महिला बेटी को जन्म देती है तो उसे 6000 रुपये मिलते हैं. ये वित्तीय सहायता सीधे लाभार्थी के आधार लिंक्ड बैंक या डाकघर खाते में DBT के माध्यम से भेजी जाती है. योजना का उद्देश्य इस राशि का इस्तेमाल माताओं और बच्चों के पोषण के लिए सुनिश्चित करना है.

पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

PMMVY योजना के लिए आवेदन करने वाली महिला की न्यूनतम आयु 19 साल होनी चाहिए और परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपये से कम होनी चाहिए. अगर महिला के पास मनरेगा कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, ई-श्रम कार्ड, बीपीएल कार्ड है या वह दिव्यांग है तो वह भी इस योजना के लिए पात्र है. आवेदन बच्चे के जन्म के 270 दिनों के भीतर करना अनिवार्य है.

PMMVY के लिए कैसे करें आवेदन?

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) का लाभ लेने के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट pmmvy.wcd.gov.in पर जाएं. वहां आधार कार्ड, बैंक पासबुक और MCP कार्ड जैसे दस्तावेज अपलोड करने होते हैं.

ऑफलाइन आवेदन के लिए अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र या स्वास्थ्य केंद्र में फॉर्म जमा करें

  • फॉर्म 1A – पहली किस्त
  • फॉर्म 1B – दूसरी किस्त
  • फॉर्म 1C – तीसरी किस्त

सरकार ने आवेदन प्रक्रिया को पहले से अधिक आसान कर दिया है, ताकि हर महिला को इसका लाभ मिल सके. अगर आवेदन में कोई दिक्कत आए तो हेल्पलाइन से संपर्क किया जा सकता है. यह योजना न सिर्फ आर्थिक मदद देती है, बल्कि स्वस्थ मातृत्व को बढ़ावा भी देती है.

बता दें कि देशभर में अब तक 4 करोड़ से अधिक महिलाओं को इस योजना की कम से कम एक किस्त मिल चुकी है. सरकार अब तक 19,028 करोड़ जारी कर चुकी है. PIB के अनुसार, PMMVY एक केंद्रीय सहायता प्राप्त योजना है, जो मिशन शक्ति के समर्थ्य (Samarthya) उप-योजना के तहत चलाई जाती है. इसका मुख्य उद्देश्य मां और बच्चे के स्वास्थ्य में सुधार करना है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com