विज्ञापन

पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी, जिनके खाते में नहीं आए पैसे तो यहां फटाफट चेक करें अपना नाम

पीएम क‍िसान सम्‍मान न‍िध‍ि योजना की 23वीं क‍िस्‍त जारी कर दी गई है. प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल से 9.44 करोड़ क‍िसानों के खाते में 18,880 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर द‍िए हैं. अगर, अभी तक आपके खाते में पैसे नहीं आए तो pmkisan.gov.in पर फटाफट चेक अपना नाम करें.

पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी, जिनके खाते में नहीं आए पैसे तो यहां फटाफट चेक करें अपना नाम
पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी
file photo

पीएम क‍िसान सम्‍मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी कर दी गई है. प्रधानमंत्री मोदी ने पश्‍च‍िम बंगाल के हुगली में तारकेश्वर से 9.44 करोड़ किसानों के खाते में 18,880 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए हैं. इसके तहत पात्र किसानों के बैंक खाते में 2000-2000 रुपये सीधे DBT यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर कर दिए गए हैं और इसके साथ ही योजना से जुड़े करोड़ों किसानों का 23वीं किस्त का इंतजार भी खत्म हो गया है, लेकिन अगर अभी तक आपके खाते में पैसे नहीं आए या फिर किस्त आएगी या नहीं इसको लेकर आपके मन में सवाल है तो आप अपना स्टेटस देख सकते हैं.

अभी तक किस्त नहीं आई तो क्या करें?

अगर, किसी किसान के बैंक में अभी तक किसान योजना के पैसा नहीं आए हैं, तो हो सकता है कि आपके दस्तावेजों में कोई कमी हो. ऐसे में अपना e-KYC, लैंड सीडिंग, आधार और बैंक खाता लिंक करें, क्योंकि योजना का लाभ उठाने के लिए e-KYC अनिवार्य है. इसे पूरा करने के लिए PM Kisan Portal पर जाकर ओटीपी या फेस-ऑथेंटिकेशन के जरिए अपडेट करें. आपके भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन पूरा हुआ है या नहीं, इस जरूर देख लें. अगर, यह 'No' है, तो अपने कृषि कार्यालय या पटवारी से संपर्क करें.

ऐसे चेक करें पीएम क‍िसान का अपना स्‍टेटस

  • अपना स्टेटस चेक करने के लिए ऑफिशियल पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं
  • अब अपना स्टेटस चेक करने के लिए Know Your Status पर क्लिक करें
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड भरें, फिर ओटीपी से वेरिफाई करें
  • अगर स्टेटस पर eKYC पर ग्रीन टिक है, तो मतलब आपके खाते में पैसा आ जाएगा

पीएम किसान योजना की लिस्ट कैसे देखें

  • पीएम किसान के पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं
  • इसके बाद Beneficiary List पर क्लिक करें
  • अब अपने राज्य, जिले, उप जिले, ब्लॉक और गांव का नाम चुनें
  • Get Report पर क्लिक करें, आपके सामने पूरे गांव के लाभार्थियों की लिस्ट खुल जाएगी
  • इस लिस्ट में आप अपना नाम देख सकते हैं.

क्या है पीएम किसान योजना?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 24 फरवरी, 2019 को की गई थी. इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह राशि 2,000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है. अब किसानों को आज मिलाकर 23 किस्त जारी हो चुकी हैं.

यह भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana 23rd Installment Updates: पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी, जानिए PM Kisan योजना से जुड़ी हर अपडेट

लेखक के बारे में
img
नवीन  प्रजापत‍ि
सीनियर सब एडिटर
नवीन प्रजापति, वर्तमान में एनडीटीवी में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. हरियाणा के मूल निवासी हैं... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pmkisan.gov.in, Pmkisan Portal, PM Kisan Yojana
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com