विज्ञापन

20 जून को जारी होगी पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त, घर बैठे Beneficiary List में ऐसे चेक करें नाम

20 जून 2026, दिन शनिवार को पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी की जाएगी. अभी तक 22 किस्तों में किसानों को ₹4.28 लाख करोड़ से अधिक की आर्थिक सहायता सीधे उनके खातों में दी गई है.

20 जून को जारी होगी पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त, घर बैठे Beneficiary List में ऐसे चेक करें नाम
पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त
Photo Credit: NDTV

सरकार किसानों के हित और आर्थिक मदद के लिए कई योजनाएं चलाती हैं. इन्हीं में से एक महत्वपूर्ण योजना है पीएम किसान सम्मान निधि योजना. इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. अभी तक इस योजना की कुल 22 किस्त जारी की जा चुकी हैं और सभी किसान 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. पीएम किसान सम्मान निधि योजना के आधिकारिक X पोस्ट के मुताबिक पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की जाएगी. इसके तहत पात्र किसानों के खाते में 2000 रुपये डायरेक्ट ट्रांसफर किए जाएंगे.

22 किस्तों में किसानों को ₹4.28 लाख करोड़ से ज्यादा ट्रांसफर

पीएम किसान योजना के रिकॉर्ड्स के मुताबिक इस योजना के तहत अब तक 22 किस्तों में किसानों को ₹4.28 लाख करोड़ से अधिक की आर्थिक सहायता सीधे उनके खातों में दी गई है. इस योजना का लाभ 2.17 करोड़ से अधिक महिला लाभार्थियों तक भी पहुंचा है. इसी बीच कई किसानों के नाम पात्रता की शर्तें पूरी नहीं करने के कारण लिस्ट से भी काटे गए हैं. इसी कड़ी में आइए जानते हैं नाम क्यों काटे जा रहे हैं और किसान Beneficiary List में अपना नाम कैसे चेक कर सकते हैं.

क्यों काटे गए नाम?

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की लिस्ट में कई नामों को हटाया भी गया है. इसका पहला कारण है पीएम किसान सम्मान योजना e-KYC न करना. साथ ही जिन किसानों ने 1 फरवरी 2019 को भूमि का मालिकाना हक लिया है, उनका भी नाम लिस्ट से हटा दिया गया है. साथ ही ऐसे किसान जिनके परिवार में दो सदस्य योजना का लाभ ले रहे हैं उनका नाम भी हटा दिया गया है.

Beneficiary List में कैसे चेक करें नाम?

आपका नाम पीएम किसान योजना की लिस्ट में है या नहीं ये आप घर बैठे आसानी से जान सकते हैं. इसके लिए आप नीचे दिए गए प्रोसेस को फॉलो कर सकते हैं.

  • पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • इसके बाद Beneficiary List के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • फिर राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव का नाम सेलेक्ट करें.
  • सारी जानकारी दर्ज करने के बाद Get Report पर क्लिक करें, आपके सामने पूरी लिस्ट आ जाएगी.
  • इसके बाद लिस्ट में आप अपना नाम चेक कर सकते हैं.
लेखक के बारे में
img
गुरुत्व राजपूत
सब एडिटर
गुरुत्व राजपूत, वर्तमान में एनडीटीवी में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और यूटिलिटी, आस्था और जरा हटके से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. गुरुत्व पिछले... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Kisan Yojana, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com