PM Kisan Samman Nidhi Yojana 23rd Installment LIVE Updates: आज यानी 20 जून का दिन किसानों के लिए बेहद खास माना जा रहा है. आज पीएम मोदी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी करेंगे. इसके तहत सभी पात्र किसानों के खाते में 2000 रुपये डायरेक्ट ट्रांसफर किए जाएंगे. सरकारी जानकारी के मुताबिक, इस किस्त के तहत पूरे देश में 18,880 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के ज़रिए पूरे 9.44 करोड़ से ज़्यादा किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी.
पश्चिम बंगाल से PM मोदी जारी करेंगे 23वीं किस्त
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचेंगे और उनका पहला कार्यक्रम हुगली जिले के तारकेश्वर में होगा, जो कोलकाता से करीब 62 किलोमीटर दूर स्थित है. यहीं से प्रधानमंत्री 'पश्चिम बंग दिवस' समारोह में शामिल होकर कई केंद्रीय योजनाओं का शुभारंभ और विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. साथ ही प्रधानमंत्री इस दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 23वीं किस्त भी जारी करेंगे. इसके तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 18,880 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी.
क्या है पीएम किसान योजना?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को की गई थी. इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह राशि 2,000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है. अब तक 22 किस्तें जारी हो चुकी हैं और अब किसानों को 23वीं किस्त का इंतजार है, जो 20 जून को जारी की जाएगी.
पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े हर लाइव अपडेट जानने के लिए जुड़े रहिए NDTV के साथ.
PM Kisan Yojana 23rd Installment: पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए eKYC जरूरी
PM किसान योजना का लाभ उठाने के लिए eKYC जरूरी है. OTP-आधारित eKYC को PM किसान वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन पूरा किया जा सकता है, जबकि बायोमेट्रिक-आधारित eKYC नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर करवाया जा सकता है.
PM Kisan Yojana 23rd Installment: DBT के जरिए ट्रांसफर होती है पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त
बिना किसी बिचौलिया के, पारदर्शी DBT का शानदार उदाहरण है- पीएम-किसान योजना. अत्याधुनिक डिजिटल ढांचे के माध्यम से केंद्र सरकार की वित्तीय सहायता पूर्ण सुरक्षा और त्वरित गति से सीधे कृषकों के बैंक खातों में जमा की जा रही है. 100% पारदर्शी, सुरक्षित हस्तांतरण सुरक्षित डिजिटल ढांचा , अन्नदाता को मिला सीधा अधिकार.
बिना किसी मध्यस्थ के, पारदर्शी प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) का उत्कृष्ट उदाहरण है- पीएम-किसान योजना। अत्याधुनिक डिजिटल ढांचे के माध्यम से केंद्र सरकार की वित्तीय सहायता पूर्ण सुरक्षा और त्वरित गति से सीधे कृषकों के बैंक खातों में जमा की जा रही है। 100% पारदर्शी, सुरक्षित… pic.twitter.com/OgrFxFgdI3
— Agriculture INDIA (@AgriGoI) June 19, 2026
PM Kisan Yojana 23rd Installment: कब शुरू हुई थी पीएम किसान योजना?
किसानों की आर्थिक मदद के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 में की गई थी. इसके तहत पात्र किसानों को प्रति वर्ष 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पीएम किसान योजना शुरू होने के बाद से अब तक 22 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और पूरे भारत में 11 करोड़ से ज्यादा किसानों को कुल मिलाकर 4.28 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मदद मिल चुकी है.
PM Kisan Yojana 23rd Installment LIVE: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किस्त जारी होने को लेकर शेयर किया वीडियो
पीएम किसान उत्सव दिवस
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) June 20, 2026
किसानों को खुशियों की 23वीं किस्त
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी आज तारकेश्वर, जिला हुगली, पश्चिम बंगाल से पीएम किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की 23वीं किस्त के तहत 9.44 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में ₹18,880 करोड़ से अधिक की… pic.twitter.com/XrjiU8pmJ1
PM Kisan Yojana 23rd Installment LIVE: डाउनलोड करें पीएम किसान ऐप
किस्त की जानकारी, लाभार्थी सूची, आवेदन की स्थिति और शिकायत निवारण, सब कुछ अब आप एक ही पीएम किसान ऐप पर जान सकते हैं. इसके लिए बस नीच X पोस्ट में दिख रहे QR कोड स्कैन करें और पीएम-किसान ऐप डाउनलोड करें और लाभ उठाएं.
पीएम-किसान अब आपके मोबाइल पर!
— Agriculture INDIA (@AgriGoI) June 20, 2026
किस्त की जानकारी, लाभार्थी सूची, आवेदन की स्थिति और शिकायत निवारण—सब कुछ अब एक ही ऐप पर। QR कोड स्कैन करें और पीएम-किसान ऐप डाउनलोड करें और लाभ उठाएँ। #PMKISAN #23rdInstalment pic.twitter.com/waWPENTdHF
PM Kisan Yojana 23rd Installment LIVE: मध्य प्रदेश में किसानों को प्रति वर्ष ऐसे मिलते हैं 12 हजार रुपये
मध्य प्रदेश के पात्र किसानों को पूरे साल 12 हजार रुपये की आर्थिक सहायती मिलती है. दरअसल, किसानों को 6,000 रुपये प्रति वर्ष पीएम किसान योजना के तहत और 6 हजार रुपये प्रति वर्ष मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत मिलते हैं.
किसानों की समृद्धि, सरकार की प्राथमिकता
— Agriculture Department, MP (@minmpkrishi) June 19, 2026
---
✅पीएम किसान सम्मान निधि: ₹𝟔,𝟎𝟎𝟎 प्रति वर्ष
✅मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना: ₹𝟔,𝟎𝟎𝟎 प्रति वर्ष
✅कुल सहायता राशि: ₹𝟏𝟐,𝟎𝟎𝟎 प्रति वर्ष@AgriGoI@pmkisanofficial#PMKisan #PMKisan23rdInstallment #Agriculture_MP pic.twitter.com/lyZVSnfnwH
PM Kisan Yojana 23rd Installment LIVE: पीएम किसान योजना का लाभ पाने के लिए जरूरी चीजें
- e-KYC पूरा होना जरूरी है.
- फार्मर आईडी होना जरूरी है.
- इसके अलावा अगर बैंक खाते की जानकारी, जैसे अकाउंट नंबर या आईएफएससी कोड गलत दर्ज है, तो भी योजना की 23वीं किस्त अटक सकती है.
PM Kisan Yojana 23rd Installment LIVE: आज दोपहर 3:55 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम
Tomorrow at 3:55 PM
— Akashvani आकाशवाणी (@AkashvaniAIR) June 19, 2026
Hon'ble PM Shri Narendra Modi will release the 23rd installment of Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi (PM-KISAN) during a programme to be held at Tarakeshwar in Hooghly, West Bengal
Listen to it live on FM Gold, Indraprastha, Akashvani Live News 24x7 &… pic.twitter.com/LZgmgLmRzd
PM Kisan Yojana 23rd Installment LIVE: पीएम किसान योजना में सालभर में कितनी बार पैसे मिलते हैं?
पीएम किसान सम्मान निधि योजना सरकार द्वारा किसानों की आर्थिक मदद के लिए चलाई जाती है. इसके तहत सरकार हर साल तीन किस्तों में पैसे किसानों को डायरेक्ट ट्रांसफर करती है. हर किस्त 2-2 हजार की होती है और कुल मिलाकर 6 हजार रुपये किसानों के खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं.
Digipay से कैसे निकलेंगे पीएम किसान योजना के पैसे?
पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त के खाते में पैसा ट्रांसफर होने के बाद DigiPay या DigiPayLite के जरिए 2000 रुपये निकाल सकते हैं. इसके लिए नजदीक के VLE, SHG, FPS, FPOs या PACS के पास जाना होगा. वहां पैसा निकालने में मदद की जाएगी.
PM Kisan Yojana 23rd Installment LIVE Updates: 9 करोड़ 44 लाख से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 20 जून 2026 को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 23वीं किस्त पात्र लाभार्थियों को वितरित करेंगे. 23 वीं किस्त में 18 हजार 880 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे 9 करोड़ 44 लाख से अधिक किसानों के खातों में अंतरित की जाएगी. इस किस्त के दौरान 2 करोड़ 18 लाख से अधिक महिला किसान लाभान्वित होंगी. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि किस्त जारी किए जाने को "पीएम-किसान उत्सव दिवस" के रूप में मनाया जाएगा. 23 वीं किस्त जारी होने के साथ ही 24 फरवरी 2019 को आरंभ हुई इस योजना के अंतर्गत कुल वितरण राशि 4 लाख 46 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगी. योजना की 23 वीं किस्त में पश्चिम बंगाल में 45 लाख 35 हजार से अधिक लाभार्थियों को 907 करोड़ 21 लाख रुपये से अधिक की राशि अंतरित की जाएगी.
PM Kisan Yojana 23rd Installment LIVE: कैसे करें लैंड सीडिंग?
अगर आपका लैंड सीडिंग वेरिफिकेशन नहीं हुआ है, तो इसके लिए आपको अपने क्षेत्र के लेखपाल, पटवारी या संबंधित राजस्व अधिकारी से संपर्क करना होगा. ये काम राज्य सरकार और स्थानीय राजस्व विभाग के अधिकारियों के जरिए किया जाता है.
PM Kisan Yojana LIVE: पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त पाने के लिए लैंड सीडिंग वेरिफिकेशन जरूरी
लैंड सीडिंग का मतलब है किसान की जमीन के रिकॉर्ड को पीएम किसान योजना के डेटाबेस से जोड़ना. इससे सरकार यह सुनिश्चित करती है कि योजना का पैसा सही और पात्र किसानों तक ही पहुंचे. लैंड सीडिंग हुई है या नहीं, ये चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) पर जाएं. यहां अगर आपको Land Seeding के सामने 'No' लिखा दिखाई देता है, तो इसका मतलब है कि आपकी जमीन का रिकॉर्ड अभी तक योजना के साथ लिंक नहीं हुआ है.
PM Kisan Yojana 23rd Installment LIVE Updates: 22 किस्तों में 4.28 लाख करोड़ रुपये किए गए ट्रांसफर
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पीएम किसान योजना शुरू होने के बाद से अब तक 22 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और पूरे भारत में 11 करोड़ से ज्यादा किसानों को कुल मिलाकर 4.28 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मदद मिल चुकी है.
PM Kisan Yojana 23rd Installment LIVE: घर बैठे मोबाइल से ऐसे करें PM-Kisan eKYC
घर बैठे मोबाइल से करें PM-Kisan eKYC 🌾📲
— MP MyGov (@MP_MyGov) June 19, 2026
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी अब घर बैठे अपने मोबाइल से आसानी से eKYC पूरा कर सकते हैं।
जानिए आसान स्टेप्स:
📥 ऐप डाउनलोड करें: Google Play Store से #PMKISAN Mobile App डाउनलोड करें।
🔑 लॉगिन करें: अपने आधार नंबर और… pic.twitter.com/tKZBXJVSW0
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 23rd Installment LIVE: प्रधानमंत्री मोदी ने बांग्ला में पीएम किसान योजना का दिया संदेश
তারকেশ্বর থেকে, পিএম-কিসান (PM-KISAN)-এর ২৩তম কিস্তি প্রদান করা হবে, যার ফলে সমগ্র ভারতের অগণিত পরিশ্রমী কৃষকরা উপকৃত হবেন।
— Narendra Modi (@narendramodi) June 19, 2026
এটা অত্যন্ত আনন্দের যে, আগামীকাল কৃষি সংক্রান্ত কেন্দ্রীয় সরকারের প্রধান প্রকল্পগুলিরও সূচনা করা হবে। প্রধান মন্ত্রী ফসল বিমা যোজনা, ডিজিটাল কৃষি মিশনের…
PM Kisan Yojana 23rd Installment LIVE: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने X पर पोस्ट कर कही ये बात
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने आधिकारिक एक्स पर एक वीडियो जारी कर बताया कि वे आज राजस्थान के बाड़ी जा रहे हैं. उन्होंने पोस्ट में लिखा...
प्रिय बहनों और भाइयों, भांजों और भांजियों!
आपसे मिलने मैं कल, 20 जून को बाड़ी आ रहा हूं. 20 जून का दिन पूरे देश में ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा है. इस अवसर पर हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि किसानों के खातों में हस्तांतरित करेंगे. इस अवसर पर जन कल्याण शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है. जहां समस्याओं का समाधान किया जाएगा. साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों से आवेदन लिए जाएंगे तथा आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य भी किया जाएगा.
आइए, बाड़ी में मिलते हैं.
प्रिय बहनों और भाइयों, भांजों और भांजियों!
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) June 19, 2026
आपसे मिलने मैं कल, 20 जून को बाड़ी आ रहा हूँ। 20 जून का दिन पूरे देश में ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि किसानों के… pic.twitter.com/ebJiUrQ4PJ
PM Kisan Yojana 23rd Installment: पीएम किसान योजना का लाइव क्रायक्रम देखने के लिए QR कोड को स्कैन करें
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त का इंतजार अब खत्म होने वाला है।
— PM Kisan Samman Nidhi (@pmkisanofficial) June 20, 2026
🗓️ 20 जून 2026⁰⏰ दोपहर 03:45 बजे
🎥 कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखने के लिए QR कोड स्कैन करें और इस ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा बनें।#PMKisan #23rdInstallment #KisanSammanNidhi #Annadata pic.twitter.com/ihVSGVPoVB
PM Kisan Yojana 23rd Installment LIVE: DBT के जरिए ट्रांसफर होगी पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त
कृपया सभी वीएलई ध्यान दे: pic.twitter.com/p2l6ZLn190
— CSC Uttar Pradesh (@CSCUttarPradesh) June 19, 2026
PM Kisan Yojana 23rd Installment LIVE: कैसे अपडेट करें मोबाइल नंबर?
- सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं.
- यहां होम पेज पर दिखाई देने वाले Farmer's Corner सेक्शन में जाएं.
- 'Update Self Registration' के ऑप्शन पर क्लिक करें.
- अब, अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर दर्ज करें.
- इसके बाद नया मोबाइल नंबर डालें और OTP के जरिए उसे सत्यापित करें.
- सारी जानकारी जांचने के बाद Submit बटन पर क्लिक कर दें.
PM Kisan Yojana 23rd Installment LIVE Updates: जानें कृषि मंत्री शिवराज सिंंह चौहान ने क्या कहा?
20 जून को ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’ के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी करेंगे।
— Akashvani आकाशवाणी (@AkashvaniAIR) June 19, 2026
अब तक 22 किस्तों के माध्यम से 9.5 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में ₹4.28 लाख करोड़ से अधिक की राशि सीधे… pic.twitter.com/D9Be8tRGvU
PM Kisan Yojana 23rd Installment LIVE Updates: पीएम किसान योजना का स्टेटस कैसे चेक करें?
- स्टेटस चेक करने के लिए योजना के ऑफिशियल पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं.
- अब अपना स्टेटस जानने के लिए Know Your Status पर क्लिक करें.
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड भरें, फिर ओटीपी के जरिए वेरिफाई करें.
- स्टेटस में आपको पिछले भुगतान की जानकारी भी मिल जाएगी.
PM Kisan Yojana 23rd Installment LIVE: कैसे चेक करें कि आपके पास किस्त आएगी या नहीं?
- पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं.
- फिर Beneficiary List वाले ऑप्शन पर क्लिक करें.
- इसके बाद अपना राज्य, फिर जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव का नाम चुनें.
- आखिर में Get Report पर क्लिक करें.
- इसके बाद आपके सामने लाभार्थियों की पूरी लिस्ट आ जाएगी.
- इस लिस्ट में आप अपना नाम चेक कर सकते हैं.
PM Kisan 23th Installment LIVE Updates: कब और कहां से जारी होगी पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त?
पीएम किसान योजना की आज 23वीं किस्त हुगली जिले के तारकेश्वर से जारी होगी. कार्यक्रम दोपहर 03.45 बजे शुरू होगा. इसके बाद ही 23वीं किस्त जारी होगी, जिसके तहत पात्र किसानों के खाते में 2000 रुपये डायरेक्ट ट्रांसफर किए जाएंगे.