Live News Today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे. जहां वह बंगाल और उड़ीसा को बड़ी सौगात देंगे. वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे. महाराष्ट्र में चल रही सियासी हलचल के बीच शाह का दौरा अहम माना जा रहा है. पीएम मोदी बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से योजना की 23वीं किस्त जारी करेंगे. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि आज के दिन को किसान उत्सव के रूप में मनाया जाएगा. पीएम मोदी 9.44 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के खाते में योजना के तहत 2000 रुपए की राशि ट्रांसफर करेंगे. जहां देशभर के किसानों के खाते में 18,880 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि ट्रांसफर होगी. इसके अलावा पीएम मोदी कोलकाता में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में भी कल हिस्सा लेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं