अगर आप पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana 2025) का फायदा ले रहे हैं, तो ये जानकारी आपके लिए जरूरी है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana) की 20वीं किस्त जल्द ही किसानों के खाते में आने वाली है. इससे पहले कि सरकार रकम ट्रांसफर करे, जरूरी है कि आप ये कंफर्म कर लें कि आपका नाम बेनिफिशियरी लिस्ट (PM Kisan Beneficiary List) में है और आपने eKYC अपडेट कर लिया है. अगर आपने ये जरूरी काम नहीं किया तो आपके खाते में 2000 रुपये नहीं आएंगे.
पीएम किसान योजना की अगली किस्त कब आएगी?
इस योजना के तहत सरकार हर साल तीन बार किसानों को आर्थिक मदद देती है – अप्रैल-जुलाई, अगस्त-नवंबर और दिसंबर-मार्च के बीच. पिछली यानी 19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को जारी की गई थी. ऐसे में माना जा रहा है कि 20वीं किस्त जून के किसी भी हफ्ते में किसानों के खाते में आ सकती है. हालांकि, अभी सरकार की ओर से कोई आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं हुई है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
क्या है पीएम किसान योजना ?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सरकार हर साल पात्र किसानों को ₹6000 की मदद देती है. ये रकम तीन किस्तों में सीधे उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है. इसका मकसद किसानों को खेती-किसानी के खर्च में थोड़ी राहत देना है. लेकिन ये मदद सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलती है जिनकी जानकारी पूरी और सही होती है.
अपना नाम लिस्ट में ऐसे चेक करें
अगर आप ये देखना चाहते हैं कि आपका नाम लाभार्थी लिस्ट में है या नहीं, तो आपको पीएम किसान की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा. वहां ‘Beneficiary List' पर क्लिक करके आप अपने राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी भरें. इसके बाद ‘Get Report' पर क्लिक करते ही लिस्ट खुल जाएगी, जिसमें आप अपना नाम देख सकते हैं.
eKYC अपडेट न किया तो रुक सकती है पेमेंट
अगर आपने अभी तक eKYC नहीं कराई है, तो आपकी अगली किस्त रुक सकती है. पीएम किसान योजना में रजिस्टर्ड हर किसान के लिए eKYC करवाना जरूरी है. इसके लिए आप ऑनलाइन OTP के जरिए भी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं या फिर नजदीकी CSC सेंटर जाकर बायोमेट्रिक KYC करवा सकते हैं. ऑनलाइन के लिए बस वेबसाइट पर जाएं, eKYC विकल्प चुनें, आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें, OTP आने के बाद सबमिट कर दें.
किस वजह से रुक सकती है किसान योजना की किस्त?
कई बार किसानों की किस्त इसलिए रुक जाती है क्योंकि उनके बैंक खाते की जानकारी अधूरी या गलत होती है. जैसे- IFSC कोड गलत होना, खाता बंद होना, आधार बैंक से लिंक न होना या फिर एक से ज्यादा बार आवेदन देना. इसके अलावा अगर कोई सदस्य इनकम टैक्स देता है, तो वो परिवार योजना के लिए योग्य नहीं माना जाता. कुछ मामलों में फॉर्म में जरूरी डिटेल्स छूट जाती हैं, जिससे भी किस्त नहीं आती.
बैंक डिटेल और आधार कार्ड देना जरूरी
इस योजना के तहत मिलने वाला पूरा पैसा सीधे किसानों के बैंक खाते में आता है. इसके लिए किसान को अपना बैंक अकाउंट और आधार कार्ड की जानकारी देना जरूरी है. अगर आपने ये जानकारी नहीं दी है, तो आपको कोई फायदा नहीं मिलेगा. इसलिए बेहतर है कि समय रहते अपनी डिटेल्स चेक कर लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं