विज्ञापन

22 हजार लगाने पर क्या मिलेंगे 5.5 लाख रुपये? वित्तमंत्री के नाम पर हो रहा फ्रॉड, PIB ने बताई सच्चाई

एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि 22,000 रुपये निवेश करने पर एक हफ्ते में 5.5 लाख रुपये तक का रिटर्न मिल सकता है. इस वीडियो को सरकार की फैक्ट चेक ब्रांच PIB ने पूरी तरह फर्जी बताया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

22 हजार लगाने पर क्या मिलेंगे 5.5 लाख रुपये? वित्तमंत्री के नाम पर हो रहा फ्रॉड, PIB ने बताई सच्चाई
PIB ने बताई सच्चाई

PIB Fact Check: आज के डिजिटल दौर में निवेश करना बहुत ही ज्यादा आसान हो गया है. वहीं, दूसरी तरह स्कैमर्स भी काफी ज्यादा एक्टिव हो गए हैं और नए-नए तरीकों से मासूम लोगों को फंसा लेते हैं. इससे लोगों की लाखों क कमाई निवेश होने की जगह स्कैमर्स की जेब में पहुंच जाती है. इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि 22,000 रुपये निवेश करने पर एक हफ्ते में 5.5 लाख रुपये तक का रिटर्न मिल सकता है. वीडियो में कथित तौर पर वित्त मंत्री सरकार की गारंटी का भरोसा दिला रही हैं. लेकिन इस वीडियो को सरकार की फैक्ट चेक ब्रांच PIB ने पूरी तरह फर्जी बताया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. 

यह भी पढ़ें: LPG, PNG या इंडक्शन नहीं... अब सूरज की रोशनी से बना सकेंगे खाना, Indian Oil लाया नई तकनीक, जानिए क्या है Surya Nutan

PIB ने बताई सच्चाई

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए PIB फैक्ट चेक ने बताया कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का एक वायरल वीडियो सामने आया है जिसमें दावा किया गया है कि 22,000 रुपए के शुरुआती निवेश के बदले एक सप्ताह में 5,50,000 रुपए मिलेंगे. यह वीडियो पूरी तरह फर्जी है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की मदद से बनाया गया है. इसके आगे PIB ने बताया कि न तो भारत सरकार और न ही वित्त मंत्री ऐसी किसी निवेश योजना का समर्थन कर रही हैं. ऐसे दावों की पुष्टि केवल सरकारी सोर्स से ही करें.

PIB की लोगों से अपील

X पोस्ट के जरिए PIB ने ये भी लोगों से अपील की गलत सूचना को रोकने में मदद करें और संदिग्ध कंटेंट की सूचना दें. अगर आपको ऐसा कोई वीडियो या मैसेज मिले तो तुरंत उसकी रिपोर्ट व्हाट्सएप +91 8799711259 ईमेल-factcheck@pib.gov.in पर करें. इसके अलावा किसी भी निवेश से पहले जानकारी को आधिकारिक सरकारी सोर्स से जरूर जांच लें और बिना पुष्टि के ऐसे दावों पर भरोसा न करें.

साइबर स्कैम हो जाए तो क्या करें?

अगर आप किसी तरह के स्कैम में फंस जाते हैं तो तुरंत 1930 पर कॉल करें. इसके अलावा आप  http://cybercrime.gov.in पर भी रिपोर्ट कर सकते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com