विज्ञापन

LPG, PNG या इंडक्शन नहीं... अब सूरज की रोशनी से बना सकेंगे खाना, Indian Oil लाया नई तकनीक, जानिए क्या है Surya Nutan

Indoor Solar Cooking System: देश की दिग्‍गज कंपनी इंडियन ऑयल ने इंडोर सोलर कुकिंग सिस्‍टम पेश किया है जिसका नाम 'सूर्य नूतन (Surya Nutan)' है. इसकी मदद से अब आप सूरज की रोशनी से खाना पका सकेंगे. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

LPG, PNG या इंडक्शन नहीं... अब सूरज की रोशनी से बना सकेंगे खाना, Indian Oil लाया नई तकनीक, जानिए क्या है Surya Nutan
क्या है Surya Nutan?
Photo Credit: Indian Oil

Indian Oil Surya Nutan: मिडिल ईस्ट में तनाव का असर भारत पर भी देखने को मिला. देश के कई हिस्सों से गैस की किल्लत की खबरें सामने आईं. कई जगह लोगों को गैस सिलेंडर की बुकिंग में भी दिक्कत का सामना करना पड़ा. ऐसी स्थिति में कुछ लोगों ने LPG से पीएनजी कनेक्शन पर स्विच कर लिया तो कई घरों में इंडक्शन का यूज शुरू हो गया. लेकिन क्या आपको पता है अब खाना बनाने के लिए Indian Oil नई तकनीक लेकर आई है जिसमें न तो पीएनजी, न एलपीजी और न ही इंडक्शन की जरूरत पड़ेगी. अब आप सूरज की रोशनी की मदद से आसानी से खाना पका सकेंगे. दरअसल, देश की दिग्‍गज कंपनी इंडियन ऑयल ने इंडोर सोलर कुकिंग सिस्‍टम पेश किया है जिसका नाम 'सूर्य नूतन (Surya Nutan)' है. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

यह भी पढ़ें: FASTag New Rules: अब टोल पर नहीं चलेगी चालाकी, गलत गाड़ी नंबर पर NHAI कर सकता है ब्लैकलिस्ट

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे काम करता है सूर्य नूतन?

रिपोर्ट्स के मुताबिक सूर्य नूतन के लिए घर की छत पर सोलर पैनल लगाए जाते हैं. इसके बाद इन सोलर पैनल को केबल के जरिए किचन में मौजूद कुकटॉप से जोड़ा जाता है. इससे ये कुकटॉप पूरी तरह सोलर एनर्जी से चलता है. अब आपके मन में सवाल होगा कि क्या बारिश के दिनों में ये कामयाब होगा. इसका जवाब है 'हां'. जब सूरज की रोशनी नहीं होती है इसे आप बिजली की मदद से भी चला सकते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Indian Oil

क्या है कीमत?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने इस सोलर कुकिंग सिस्टम को 3 मॉडल में पेश किया है. इसके बेस मॉडल की कीमत 12,000 रुपये और टॉप मॉडल की कीमत 23,000 रुपये तक जाती है. माना जा रहा है कि बढ़ती मांग के साथ इसकी कीमत घटाई भी जा सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे करें प्री-बुकिंग?

इस इंडोर सोलर कुकिंग सिस्‍टम Surya Nutan को आसानी से प्री बुक किया जा सकता है. इसके लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें.

  • इंडियन ऑयल (Indian Oil) कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • आप https://iocl.com/IndoorSolarCookingSystem इस लिंक पर क्लिक कर भी डायरेक्ट पहुंच सकते हैं.
  • इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहे फॉर्म को सही डिटेल्स के साथ भरें.
  • सारी डिटेल्स दर्ज करने के बाद सबमिट कर दें. 
     

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com