विज्ञापन

21 हजार लगाओ और 30 लाख पाओ? वित्त मंत्री के वायरल वीडियो का सच जान लीजिए, नहीं तो लग जाएगा चूना

Nirmala Sitharaman AI Video Scam: डिजिटल दुनिया में क्लिक या टच करने से पहले कई बार सोचना जरूरी है. कोई भी सरकारी योजना या प्लेटफॉर्म रातों-रात पैसा कई गुना करने का वादा नहीं करता. किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले ऑफिशियल वेबसाइटों पर जाकर जरूर चेक करें.

21 हजार लगाओ और 30 लाख पाओ? वित्त मंत्री के वायरल वीडियो का सच जान लीजिए, नहीं तो लग जाएगा चूना
Nirmala Sitharaman AI Video Scam: सोशल मीडिया पर चल रहे फेक एआई वीडियो की PIB Fact Check टीम ने पोल खोली है.

Nirmala Sitharaman AI Video Scam: आजकल सोशल मीडिया पर एक ऐसा दावा हवा की तरह फैल रहा है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. दावा ये है कि आप सिर्फ 21,000 रुपये का निवेश करके 30 लाख रुपये तक का बंपर मुनाफा कमा सकते हैं. सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि इस दावे के साथ देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का एक वीडियो भी शेयर किया जा रहा है, जिसमें वो खुद इस स्कीम को प्रमोट करती नजर आ रही हैं. अगर आप भी इस जादुई आंकड़े को देखकर निवेश करने की सोच रहे हैं, तो रुक जाइए. ये आपकी किस्मत बदलने वाला ऑफर नहीं, बल्कि आपकी जेब खाली करने वाला एक बड़ा डिजिटल स्कैम है.

पीआईबी फैक्ट चेक टीम ने खोली पोल

जब ये वीडियो व्हाट्सएप और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हुआ, तो पीआईबी फैक्ट चेक टीम ने इसकी पड़ताल की. जांच में सामने आया कि ये वीडियो पूरी तरह से फर्जी है. वायरल वीडियो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डीपफेक तकनीक के जरिए बनाया है. वित्त मंत्री की आवाज और उनके चेहरे के हाव-भाव को मशीन लर्निंग के जरिए बदला गया है, जिससे वो असली लगे. सरकार या वित्त मंत्री ने ऐसी किसी भी निवेश योजना का ऐलान नहीं किया है.

कैसे बुना जाता है धोखाधड़ी का जाल?

साइबर अपराधी आम लोगों के लालच और भरोसे का फायदा उठाते हैं.  बड़े अमाउंट का लालच देकर उनको अपने जाल में फंसाया जाता है.  जैसे इस वायरल वीडियो में 21 हजार को सीधे 30 लाख में बदलने का वादा किया जा रहा है जो किसी भी संस्था के लिए पॉसिबल नहीं है. इसके अलावा वित्त मंत्री का वीडियो दिखाकर ठग लोगों का भरोसा जीतना चाहते हैं.

धोखाधड़ी होने पर क्या करें सबसे पहला काम?

अगर आप इस तरह के इन्वेस्टमेंट ट्रैप में फंस जाते हैं, तो समय बर्बाद ना करें। सबसे पहले किसी भी ठगी की स्थिति में फौरन राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें. इसके अलावा ऑफिशियल पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करें. जब ये सारे काम हो जाएं फिर इसके बाद अपने बैंक को पूरे मामले की जानकारी दें, जिससे आपके अकाउंट को सेफ किया जा सके.

अनजान लिंक पर ना करें क्लिक

डिजिटल दुनिया में क्लिक या टच करने से पहले कई बार सोचना जरूरी है. कोई भी सरकारी योजना या प्लेटफॉर्म रातों-रात पैसा कई गुना करने का वादा नहीं करता. किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले ऑफिशियल वेबसाइटों पर जाकर जरूर चेक करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nirmala Sitharaman AI Video Scam, 21000 To 30 Lakh Investment Fraud, PIB Fact Check, Online Investment Scams India, Deepfake Finance Minister Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com