हाल ही में PhonePe ने फिक्स्ड डिपॉज़िट (FD) डिस्ट्रीब्यूशन सर्विस शुरू की है. इसकी खासियत यह है कि आपके एक ही जगह मोबाइल ऐप पर FD बुक करने से पहले पार्टनर बैंकों और नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों (NBFCs) के ऑफ़र की तुलना कर सकते हैं. इसके साथ ही ऑनलाइन पेमेंट एग्रीगेटर ने शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक के साथ मिलकर डेली रिकरिंग डिपॉज़िट (SIP) माइक्रो-सेविंग्स प्रोडक्ट भी पेश किया है. इस बारे में बताया गया है कि यह सुविधा यूजर्स को रोजाना सिर्फ 100 रुपये के निवेश से बचत की अनुशासित आदत बनाने में मदद करती है.
PhonePe ऐप में FD खोलना क्यों है खास
कंपनी के अनुसार, यूजर्स अब सीधे PhonePe ऐप में FD खोल सकते हैं. इसमें कई मुख्य विशेषता है.
- एक सुरक्षित और कम जोखिम वाला सेविंग्स विकल्प देता है.
- भरोसेमंद पार्टनर से FD खोजें, तुलना करें और तुरंत बुक कर सकते हैं.
- पार्टनर बैंकों के साथ बुक की गई FD पर, RBI के नियमों के तहत DICGC की ओर से 5 लाख रुपये का इंश्योरेंस मिलता है.
- कई बैंकों में निवेश करने और PhonePe ऐप के अंदर ही अपनी सभी FD को आसानी से मैनेज करने की सुविधा देता है.
PhonePe ऐप पर कैसे बुक करें FD
- PhonePe ऐप खोलें और होम स्क्रीन पर Mutual Funds और Deposit सेक्शन में Fixed Deposits या Daily RD पर टैप करें।
- यहां दिख रहे डैशबोर्ड से अपनी पसंद का पार्टनर बैंक या NBFC चुनें.
- समय-सीमा (7 दिन से 10 साल तक) चुनें और निवेश की रकम डालें.
- आपको आधार और PAN का इस्तेमाल करके अपनी ID वेरिफाई करनी होगी.
- नॉमिनी की जानकारी डालें और FD बुकिंग पूरी करने के लिए PhonePe या नेटबैंकिंग से पेमेंट करें.
- जो ग्राहक Daily RD का विकल्प चुनते हैं, उन्हें ऑटोमेटेड UPI Autopay मैंडेट को ऑथराइज़ करना होगा.
आपके पास दिन में कभी भी आसानी से FD और Daily RD से पैसे निकालने की सुविधा है.
यह भी पढ़ेंः 1 सिंतबर से शेयर और MF इंवेस्टर के लिए हो रहा बड़ा बदलाव, जानें अब नॉमिनी नहीं रजिस्टर्ड किया तो क्या होगा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं