विज्ञापन

फोनपे में बड़ा बदलाव, श्रीजोन बिस्वास बने नए CTO, राहुल चारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

फोनपे ने अपनी लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव किया है. कंपनी ने श्रीजोन बिस्वास को नया CTO बनाया है, जबकि को-फाउंडर राहुल चारी अब प्रोडक्ट और टेक्नोलॉजी से जुड़ी बड़ी जिम्मेदारियां संभालेंगे.

फोनपे में बड़ा बदलाव, श्रीजोन बिस्वास बने नए CTO, राहुल चारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी
टेक्नोलॉजी टीम को और मजबूत बनाने के लिए फोनपे ने अपनी लीडरशिप में बड़ा बदलाव किया है.
(NDTV File Photo)

डिजिटल पेमेंट कंपनी PhonePe ने अपनी लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव किया है. कंपनी ने श्रीजोन बिस्वास को तुरंत प्रभाव से नया चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CTO) नियुक्त किया है. वहीं, PhonePe के को-फाउंडर राहुल चारी अब चीफ प्रोडक्ट एंड टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CPTO) की नई भूमिका निभाएंगे.

श्रीजोन बिस्वास संभालेंगे इंजीनियरिंग टीम की कमान

श्रीजोन बिस्वास पिछले करीब 10 साल से PhonePe के साथ जुड़े हुए हैं. इससे पहले वह कंपनी में हेड ऑफ इंजीनियरिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. अब CTO बनने के बाद वह PhonePe की पूरी इंजीनियरिंग टीम की कमान संभालेंगे. कंपनी के मुताबिक, वह आगे भी राहुल चारी को ही रिपोर्ट करेंगे.

राहुल चारी के पास बढ़ीं नई जिम्मेदारियां

राहुल चारी पहले CTO की भूमिका में थे. अब वह चीफ प्रोडक्ट एंड टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CPTO) के तौर पर काम करेंगे और को-फाउंडर की जिम्मेदारी भी पहले की तरह निभाते रहेंगे. उनके पास पहले से टेक्नोलॉजी, प्रोडक्ट, ट्रस्ट एंड सेफ्टी, डेटा साइंस और एनालिटिक्स की जिम्मेदारी थी. अब उनके पोर्टफोलियो में कस्टमर एक्सपीरियंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) भी शामिल कर दिया गया है. इसके अलावा वह PhonePe ग्रुप की दूसरी रणनीतिक पहल का भी नेतृत्व करेंगे.

राहुल चारी ने कहा कि PhonePe लगातार अपने बिजनेस का विस्तार कर रही है. ऐसे में टेक्नोलॉजी लीडरशिप को और मजबूत बनाना जरूरी है. उन्होंने कहा कि श्रीजोन बिस्वास की नियुक्ति से कंपनी इंजीनियरिंग को और मजबूत करेगी और ऐसी टेक्नोलॉजी तैयार करेगी जो भारत के डिजिटल भविष्य को आगे बढ़ाएगी. साल 2016 में शुरू हुई PhonePe के आज 70 करोड़ से ज्यादा रजिस्टर्ड यूजर्स हैं.

ये भी पढ़ें: सीजफायर पर ट्रंप का एक बयान और क्रूड ऑयल में लग गई आग, जानिए कितना महंगा हो गया कच्‍चा तेल
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PhonePe, Rahul Chari, Fintech India, Fintech India News, PhonePe App
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com