विज्ञापन

अब ATM से आसानी से निकाल सकेंगे PF का पैसा, PM मोदी जल्द लॉन्च कर सकते हैं केंद्र सरकार की ये योजना

EPFO Money Withdraw from ATM: केंद्र सरकार पीएफ को बैंकिंग गेटवे से जोड़ने की तैयारी कर रही है. इससे अब लोग ATM के जरिए आसानी से PF का पैसा आसानी से निकाल सकेंगे. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

अब ATM से आसानी से निकाल सकेंगे PF का पैसा, PM मोदी जल्द लॉन्च कर सकते हैं केंद्र सरकार की ये योजना
ATM और UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा
AI Generated Image

EPFO: एम्प्लॉई प्रोविडेंट फंड (EPF) एक रिटायरमेंट सेविंग स्कीम है, जिसमें कर्मचारी और कंपनी दोनों कर्मचारी की हर महीने की सैलरी का एक हिस्सा जमा करते हैं. यह जमा राशि रिटायरमेंट के बाद या नौकरी छूटने की स्थिति में निकाली जा सकती है. अब नौकरीपेशा लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. अब केंद्र सरकार पीएफ को बैंकिंग गेटवे से जोड़ने की तैयारी कर रही है. इससे अब लोग ATM और UPI के जरिए आसानी से PF का पैसा आसानी से निकाल सकेंगे. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

यह भी पढ़ें: Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar: आपके बच्चे में है टैलेंट? सरकार दे रही है देश का बड़ा अवॉर्ड, ऐसे करें अप्लाई

ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा

कई सालों से चली आ रही कागजी पेचीदगियों से अब जल्द छुटकारा मिलने वाला है. पीएफ का पैसा निकालने के लिए ना तो सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ेंगे और ना ही किसी पेपरवर्क में उलझने की जरुरत होगी. केंद्र सरकार ऐसा सिस्टम लागू करने जा रही है जिससे तहत पीएफ का पैसा सीधे एटीएम से निकाला सकेगा. ये प्रक्रिया उतनी ही आसान होगी जितना जितना बैंक से पैसा निकालना. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: File Photo

पीएम मोदी जल्द कर सकते हैं शुरुआत

सूत्रों के मुताबिक इस योजना की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही शुरुआत करेंगे. यानी पीएफ खाता आपके सामान्य अकाउंट की तरह होगा. ईपीएफओ 3.0 के तहत खातों को बैंकिंग गेटवे से जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है जिससे किसी भी वक्त आप एटीएम या यूपीआई (UPI) के जरिए सीधे पैसे निकाल सकेंगे.

कैसे चेक कर सकते हैं PF का बैलेंस?

PF बैलेंस चेक करने के लिए आपको 7738299899 पर SMS भेजना होगा. इसके बाद मैसेजिंग ऐप में 'EPFOHO UAN ENG' फॉर्मेट में एक SMS लिखें. यहां ENG की जगह आप अपनी पसंदीदा भाषा के पहले तीन अक्षर लिख सकते हैं. इसके बाद यह SMS सेंड कर दें. इससे आपके पास PF बैलेंस से जुड़ी जानकारी मोबाइल पर आ जाएगी. इसके अलावा आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर कॉल करें. इसके बाद कॉल अपने‑आप कट जाएगी और थोड़ी देर में आपको SMS के जरिए आपका PF बैलेंस की जानकारी मिल जाएगी.

यह भी पढ़ें: शुरू हुआ हीटवेव का प्रकोप! भीषण गर्मी से बचने के लिए जरूर खरीद लें ये पोर्टेबल कूलिंग गैजेट्स

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com