Will Rohit Sharma Play Today vs SRH, IPL 2026: आईपीएल 2026 का 41वां मुकाबला बुधवार की शाम को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (एमआई) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच खेला जाएगा. एमआई-एसआरएच के बीच होने वाले इस मुकाबले के रोमांचक होने की उम्मीद है. मुंबई इंडियंस की बात करें तो सीजन में टीम ने अपने प्रदर्शन से निराश किया है. एमआई 7 मैचों में सिर्फ 2 मैच जीत पाई है और 4 अंक के साथ अंकतालिका में दसवें स्थान पर है. एमआई को अपने पिछले मैच में वानखेड़े में ही चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 103 रन से हार का सामना करना पड़ा था. इस हार के बाद एमआई को प्लेऑफ की किसी भी संभावना को जिंदा रखने के लिए अपने बाकी सभी मैच जीतने होंगे और इसकी शुरुआत एसआरएच के खिलाफ ही करनी होगी. मुंबई के लिए यह टास्क आसान नहीं होने वाला है.
मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मुकाबला खेला जाना है. एमआई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में खेलेंगे या नहीं इस पर अब भी स्थिति स्पष्ट नहीं है. रोहित की इंजरी ने एमआई की समस्या को बढ़ा दिया है. एमआई से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, "रोहित ने लगातार सुधार किया है, लेकिन एसआरएच के खिलाफ मैच में उनके शामिल होने पर कोई भी फैसला टॉस के समय लिया जाएगा."
रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से पिछले 3 मैचों से एमआई की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं. उनकी गैरमौजूदगी में टीम ने कुछ ओपनिंग कॉम्बिनेशन आजमाए हैं, लेकिन सफलता नहीं मिली है. ओपनर्स की लगातार असफलता ने एमआई को नुकसान पहुंचाया है. पिछले दो मैचों में डिकॉक के साथ दानिश मालेवार को मौका दिया गया, लेकिन मालेवार फ्लॉप रहे. ऐसे में रोहित का फिट होना और खेलने के लिए तैयार होना एमआई के लिए अब जरूरी हो गया है.
रोहित शर्मा ने सीजन की शुरुआत कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ विस्फोटक अर्धशतक के साथ की थी. लेकिन, सीजन के चौथे मैच में इंजरी की वजह से उन्हें रिटायर हर्ट होना पड़ा और उसके बाद से वह वापसी नहीं कर सके हैं. रोहित ने सीजन में खेली 4 पारियों में एक अर्धशतक की मदद से 137 रन बनाए हैं.
पूर्व एमआई कप्तान अगर फिट घोषित किए जाते हैं और प्लेइंग इलेवन में वापसी करते हैं, तो डिकॉक के साथ मिलकर वह ओपनिंग की समस्या को बहुत हद तक समाप्त कर सकते हैं.
MI vs SRH हेड टू हेड रिकॉर्ड
एमआई और एसआरएच के बीच आईपीएल के अब तक 25 मुकाबले हुए हैं. एमआई ने 15, जबकि एसआरएच ने 10 मैच जीते हैं.
कैसा रहेगा मुंबई में मौसम का हाल?
मैच के दौरान मौसम गर्म और साफ रहने की उम्मीद है. तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा. बारिश की कोई संभावना नहीं है.
वानखेड़े की पिच क्या असर दिखाएगी?
वानखेड़े की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है. पिच हार्ड और फ्लैट है, जिससे गेंदबाजों को सही बाउंस और गति मिलती है और बल्लेबाज खुलकर अपने शॉट खेलते हैं. तेज गेंदबाजों को पारी की शुरुआत में थोड़ी मदद मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे पारी आगे बढ़ती है, बल्लेबाजी आसान हो जाती है. स्पिनर्स को बीच के ओवरों में अच्छा टर्न मिल सकता है, हालांकि ऐसा बहुत कम देखने को मिला है. शाम होते-होते ओस जमने की उम्मीद है, यह एक ऐसा फैक्टर है जो दूसरी इनिंग्स में चेज करने वाली टीम के लिए काफी फायदेमंद होगा. इसलिए टीमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं