विज्ञापन

AXIS MY INDIA KERALAM EXIT POLL: केरल के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में UDF को सबसे ज्यादा वोट, NDA को भी फायदा

Kerala Exit Poll: केरल विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में LDF को ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में नुकसान होता दिख रहा है.

AXIS MY INDIA KERALAM EXIT POLL: केरल के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में UDF को सबसे ज्यादा वोट, NDA को भी फायदा

केरल विधानसभा चुनाव-2026 के एग्जिट पोल सामने आ रहे हैं. इस एग्जिट पोल में एक्सेस माय इंडिया के सर्वे में बेहद रोमांचक तस्वीर पेश की है. एग्जिट पोल के सबसे चौंकाने वाले आंकड़े भौगोलिक आधार पर सामने आए हैं, जहां कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF ने न केवल ग्रामीण इलाकों (52% आबादी) में 44% वोट शेयर के साथ भारी सेंधमारी की है, बल्कि शहरी क्षेत्रों (48% आबादी) में भी 43% के साथ अपनी बादशाहत कायम रखी है.

केरल एग्जिट पोल 2026: भौगोलिक वोट शेयर (%)

पार्टीग्रामीण (52% आबादी)शहरी (48% आबादी)मुख्य रुझान
UDF44% (+5)43% (+4)दोनों क्षेत्रों में सबसे बड़ी पसंद
LDF40% (-6)38% (-6)शहरी इलाकों में भारी गिरावट
NDA14% (+4)15% (+3)शहरी और ग्रामीण दोनों में बढ़त
अन्य2% (-3)4% (-1)छोटे दलों के आधार में कमी

LDF को हो सकता है नुकसान

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाले LDF के लिए यह आंकड़े नुकसान की घंटी बजा रहे हैं. ग्रामीण और शहरी दोनों ही मोर्चों पर पार्टी को 6% वोट शेयर का बड़ा नुकसान होता दिख रहा है, जो राज्य में एक दशक से चले आ रहे वामपंथी शासन के खिलाफ 'सत्ता विरोधी लहर' का स्पष्ट संकेत है. इस त्रिकोणीय मुकाबले में सबसे दिलचस्प पहलू NDA की निरंतर बढ़त है, जिसने शहर और गांव दोनों जगह अपना वोट प्रतिशत बढ़ाकर मुकाबले को और भी कांटे का बना दिया है.

एग्जिट पोल केवल अनुमान

पूरे केरल में मतदान संपन्न हो चुका है और अब सभी का ध्यान एग्जिट पोल के अनुमानों पर केंद्रित हो गया है, जिनसे चुनावी नतीजों की पहली झलक मिलने की उम्मीद है. हालांकि, एग्जिट पोल केवल शुरुआती रुझान देते हैं और इन्हें अंतिम परिणाम नहीं माना जाना चाहिए.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com