विज्ञापन

EPFO Update: KYC के बिना नहीं निकाल सकते PF, जानें ऑनलाइन अपडेट कैसे करें?

EPFO Update: अगर, आप अपना PF पैसा निकालना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको EPFO पोर्टल पर अपने बैंक खाते की KYC अपडेट करनी होगी.

EPFO Update: KYC के बिना नहीं निकाल सकते PF, जानें ऑनलाइन अपडेट कैसे करें?
EPFO Update
file photo

EPFO Update: प्राइवेट नौकरी में PF कर्मचारी का बहुत बड़ा सहारा होता है.EPFO द्वारा प्रबंधित एक बचत योजना है, जो रिटायरमेंट के बाद वित्तीय सुरक्षा के लिए है. पीएफ पर ब्याज मिलता है और यह ट्रांसफर और निकासी के लिए ऑनलाइन EPFO Portal पर उपलब्ध है, लेकिन पीएफ निकालने के लिए अक्सर लोगों को कई प्रक्रिया का सामना करना पड़ता है. अगर, आप अपना PF पैसा निकालना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको EPFO पोर्टल पर अपने बैंक खाते की KYC अपडेट करनी होगी. अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको किसी सरकारी दफ्तर जाने की जरूरत नहीं है. आप यह काम मोबाइल या कंप्यूटर से घर बैठे कर सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं EPFO में KYC अपडेट कैसे करें.

EPFO में KYC अपडेट क्यों जरूरी?

  • PF निकालते समय ज्यादा टैक्स न कटे
  • पूरा PF या एडवांस आसानी से निकाला जा सके
  • नौकरी बदलने पर पुराना PF नए खाते में बिना परेशानी ट्रांसफर हो जाए
बैंक अकाउंट की KYC कैसे अपडेट करें?
  • EPFO की वेबसाइट पर जाएं और KYC Updation (Member) पर क्लिक करें.
  • अपने UAN नंबर और पासवर्ड से Member e‑Sewa पोर्टल में लॉग‑इन करें.
  • होमपेज पर ऊपर दिए गए Manage टैब पर क्लिक करें और KYC चुनें.
  • अब Bank विकल्प पर क्लिक करें और नया बैंक खाता नंबर IFSC कोड डालें.
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आया OTP डालकर सबमिट करें.
  • इसके बाद PAN विकल्प पर क्लिक करें, अपना PAN नंबर डालें OTP से फिर सबमिट करें.

KYC अपडेट करते समय इस बात का रखें ध्यान

KYC अपडेट करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है. बैंक खाते में दिया गया नाम EPFO रिकॉर्ड से बिल्कुल मेल खाना चाहिए, आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना चाहिए, क्योंकि आखिर में आधार से OTP आता है. IFSC कोड ध्यान से और सही भरें. EPFO पोर्टल पर KYC सबमिट करने के बाद अपनी कंपनी या एम्प्लॉयर को जरूर जानकारी दें, ताकि वे उसे मंजूरी दे सकें.

यह भी पढ़ें:- Aadhaar-PAN Linking: 2026 में आधार को पैन से कैसे लिंक करें? जानिए आसान प्रोसेस

KYC का स्टेटस कैसे चेक करें?
  • सबसे पहले eSewa पोर्टल पर लॉग‑इन करें.
  • ऊपर दिए गए Manage टैब पर क्लिक करके KYC चुनें.
  • अब KYC Records में जाएं और Digitally Authorized KYC के सामने Status कॉलम देखें.
  • इससे आप जान पाएंगे कि आपकी KYC अप्रूव हुई है या अभी पेंडिंग है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com