- NDTV-Axis My India के एग्जिट पोल के अनुसार असम में एनडीए को 88 से 100 सीटें मिलने की संभावना है
- कांग्रेस को 24 से 36 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि अन्य पार्टियों को 0 से 3 सीटें मिल सकती हैं
- एनडीए को इस बार लगभग 48 प्रतिशत वोट शेयर मिलने की उम्मीद जताई गई है और कांग्रेस को 38 प्रतिशत
AXIS MY INDIA ASSAM EXIT POLL: असम में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने जा रही है. Axis My India के एग्जिट पोल में एनडीए को 88 से 100 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं, कांग्रेस को 24 से 36 और अन्य के खाते में 0 से 3 सीटें जाने के आसार हैं.
अगर एग्जिट पोल के अनुमान सही साबित होते हैं तो एनडीए इस बार असम में सबसे बड़ी जीत हासिल करने जा रही है. 2021 के विधानसभा चुनाव में एनडीए ने 74 सीटें जीती थीं. इस बार उसे 88 से 100 सीटें मिलने का अनुमान है.
बात अगर वोट शेयर की करें तो एनडीए को इस बार 48% वोट मिलने की उम्मीद है. कांग्रेस को 38% वोट मिलने का अनुमान है. जबकि, AIUDF को 2% और UPPL को 3% वोट मिल सकते हैं. अन्य को 9% वोट मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ेंः असम का Exit Poll: NDA या कांग्रेस... महिलाओं और फर्स्ट टाइम वोटर्स ने किसे दिया वोट?
किस पार्टी को कितनी सीटें?
NDA: बीजेपी को 70 से 80, असम गण परिषद (AGP) को 7 से 9 और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) को 9 से 11 सीटें मिलने का अनुमान है.
कांग्रेस+: कांग्रेस को 22 से 30, रायजोर दल को 1 से 4, AJP को 1 से 2, CPI(M) को 0 से 1 और IND (APHLC) को 0 से 2 सीटें मिल सकती हैं.

किस पार्टी को कितने वोट?
NDA: बीजेपी को 37 प्रतिशत, AGP को 7 प्रतिशत और BPF को 4 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं.
कांग्रेस+: कांग्रेस को 31%, रायजोर दल को 3%, AJP को 3%, CPI(M) और IND (AHLC) को 1% वोट मिलने का अनुमान है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं