पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर एक्ज़िट पोल्स के नतीजे सामने आने लगे हैं और सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. अलग‑अलग सर्वे एजेंसियों के आंकड़े चौंकाने वाले संकेत दे रहे हैं. एक ओर कुछ एग्ज़िट पोल्स बीजेपी को 95 से 110 सीटों का अनुमान दे रहे हैं, तो वहीं पीपल्स पल्स और प्रजा पोल जैसे सर्वे टीएमसी को बड़ी बढ़त और 190 से ज्यादा सीटों तक जाते दिखा रहे हैं.
एनडीटीवी के मंच पर इन आंकड़ों पर गंभीर चर्चा हुई. वरिष्ठ पत्रकारों ने समझाया कि अलग‑अलग एग्ज़िट पोल्स में इतना अंतर क्यों दिख रहा है. इसी दौरान टीएमसी नेता डोला सेन ने दावा किया कि पार्टी का वोट प्रतिशत और सीटें दोनों 2021 से ज्यादा होंगी, और ममता बनर्जी एक बार फिर भारी बहुमत से सत्ता में वापसी करेंगी.
डोला सेन ने यह भी कहा कि उनकी राय ग्राउंड फीडबैक और आम लोगों की भावना पर आधारित है. वहीं बीजेपी के 150+ के दावों पर उन्होंने इसे “लोकतंत्र में सपने देखने का अधिकार” बताया.
इस वीडियो में देखिए:
पश्चिम बंगाल के अलग‑अलग एग्ज़िट पोल्स के आंकड़े
टीएमसी और बीजेपी के दावों का विश्लेषण
स्टूडियो में हुई तीखी बहस और एक्सपर्ट राय
किस दिशा में जाता दिख रहा है बंगाल का चुनाव
पूरा विश्लेषण जानने के लिए वीडियो जरूर देखें.