विज्ञापन
This Article is From Mar 05, 2024

Petrol-Diesel Price: आज देश भर में क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव? यहां चेक कर लें ताजा रेट

Petrol-Diesel Price 5 March 2024: आज अरुणाचल प्रदेश, असम, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तरप्रदेश में पेट्रोल और डीजल सस्ता हो गया है.

Petrol-Diesel Price: आज देश भर में क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव?  यहां चेक कर लें ताजा रेट
Petrol And Diesel Prices In India: राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर है. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

Petrol-Diesel Price Today: सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी 5 मार्च के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें (Petrol Diesel Rates) जारी कर दी हैं. हर दिन सुबह 6 बजे देश भर में पेट्रोल-डीजल के भाव अपडेट किए जाते हैं. जिसके मुताबिक, देश के कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं. वहीं, कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़े हैं. जबकि कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल सस्ता भी हुआ है. ऐसे में आप तेल भरवाने से पहले पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट (Petrol Diesel latest Price) जरूर चेक कर लें. चलिए जानते हैं कि आज देश भर में पेट्रोल-डीजल किस रेट (Petrol Diesel Rate Today) पर मिल रहा है.

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Prices)

दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है.
मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है.
कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है.
चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है.

पेट्रोल-डीजल कहां सस्ता और कहां महंगा (Petrol-Diesel Rates)

आज अरुणाचल प्रदेश, असम, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर,झारखंड,मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तरप्रदेश में पेट्रोल और डीजल (Petrol and Diesel Prices Today) सस्ता हो गया है. इसके अलावा आंध्रप्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, हरियाणा,कर्नाटक, केरल, मणिपुर, ओडिशा,पंजाब,तमिलनाडु, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है.

SMS के जरिये पता करें पेट्रोल-डीजल का भाव

आप SMS के जरिये यह पता कर सकते हैं कि आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल किस भाव पर मिल रहा है. इसके लिए अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो आपको RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. अगर आप BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट दाम से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, अगर आप HPCL के कस्टमर हैं तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल और डीजल के दाम पता कर सकते हैं.

लेखक के बारे में
img
अनिशा कुमारी
Consulting News Writer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Petrol Diesel Price, Petrol Diesel Rate, Petrol And Diesel Price, Petrol Price Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com