सरकार ने PAN कार्ड को और ज्यादा स्मार्ट, डिजिटल और भरोसेमंद बनाने के लिए PAN 2.0 लॉन्च किया है. अब आपका PAN कार्ड सिर्फ एक पहचान पत्र नहीं, बल्कि रियल टाइम अपडेट देने वाला एडवांस टूल बन गया है. नए PAN 2.0 में डायनामिक QR कोड, पेपरलेस प्रोसेस, और सभी सेवाओं के लिए एक ही पोर्टल जैसी खूबियां हैं. अच्छी बात यह है कि मौजूदा कार्ड होल्डर्स को घबराने की जरूरत नहीं पुराने PAN कार्ड भी पूरी तरह वैलिड हैं.अब जानिए कि PAN 2.0 क्या है, इसमें क्या-क्या बदला है, और इससे पुराने PAN कार्ड होल्डर्स पर क्या असर पड़ेगा.
PAN 2.0 क्या है?
नवंबर 2024 में वित्त मंत्रालय ने PAN 2.0 लॉन्च किया है, जिसका मकसद टैक्सपेयर्स के लिए सर्विसेज को ज्यादा एडवांस और आसान बनाना है. इस प्रोजेक्ट के तहत अब PAN से जुड़ी सभी सर्विसेज एक यूनिफाइड पोर्टल पर मिलेंगी और पूरा प्रोसेस पेपरलेस होगा. नए PAN कार्ड में अब डायनामिक QR कोड होगा जो PAN डेटाबेस की लेटेस्ट जानकारी दिखाएगा.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
PAN 2.0 और पुराना PAN कार्ड में क्या अंतर है?
सरकार ने बताया कि 2017 से जारी हो रहे PAN कार्ड में QR कोड होता है. लेकिन PAN 2.0 के तहत जो कार्ड बनेंगे उनमें यह QR कोड पहले से ज्यादा एडवांस और डाइनैमिक होगा, यानी यह रियल टाइम में डेटाबेस से अपडेटेड जानकारी दिखाएगा.
इस नए QR कोड से PAN की वैलिडिटी चेक करना और कार्ड होल्डर की पहचान पक्की करना आसान होगा. इसे स्कैन करने पर कार्ड होल्डर का फोटो, सिग्नेचर, नाम, माता-पिता का नाम और जन्मतिथि जैसी जानकारियां दिखेंगी.
क्या पुराने PAN कार्ड होल्डर्स को नया कार्ड लेना जरूरी?
अगर आपके पास पुराना PAN कार्ड है, तो घबराने की जरूरत नहीं. सरकार ने साफ कहा है कि सभी मौजूदा PAN कार्ड PAN 2.0 के तहत भी वैलिड रहेंगे. किसी को भी नया कार्ड लेने की जरूरत नहीं है.अगर आपके पास 2017 से पहले का PAN कार्ड है जिसमें QR कोड नहीं है, तो आप जरूरत समझें तो नया QR कोड वाला PAN कार्ड बनवा भी सकते हैं.
क्या PAN की जानकारी में बदलाव सकते हैं?
जी हां. PAN 2.0 लागू होने के बाद मोबाइल नंबर, ईमेल, एड्रेस, नाम या जन्मतिथि जैसी जानकारी में करेक्शन फ्री में किया जा सकेगा. फिलहाल आधार के ज़रिए मोबाइल, ईमेल और एड्रेस अपडेट करने की सुविधा पहले से मौजूद है.
नया PAN कार्ड कैसे मिलेगा?
PAN 2.0 में फिजिकल कार्ड सिर्फ तभी मिलेगा जब आप कोई अपडेट या करेक्शन करवाएंगे और उसकी रिक्वेस्ट करेंगे.
PAN 2.0 का QR कोड कैसे करेगा काम?
PIB की प्रेस रिलीज के मुताबिक, QR कोड नया फीचर नहीं है. यह 2017 से PAN कार्ड का हिस्सा है. लेकिन PAN 2.0 में यह डाइनैमिक हो जाएगा और हर बार डेटाबेस से लेटेस्ट जानकारी दिखाएगा. एक खास QR रीडर ऐप्लिकेशन से यह कोड स्कैन किया जा सकता है.
एक से ज्यादा PAN कार्ड रखने पर पेनाल्टी
PIB के मुताबिक, इनकम टैक्स एक्ट की सेक्शन 272B के तहत अगर किसी ने PAN नहीं बनवाया जबकि बनवाना जरूरी था, या गलत PAN डाला, या एक से ज्यादा PAN ले लिए, तो उस पर 10,000 रुपए तक की पेनाल्टी लग सकती है. अगर किसी के पास एक से ज्यादा PAN हैं तो उसे अपने असाइनिंग ऑफिसर को इसकी जानकारी देनी होगी और एक्स्ट्रा PAN को डिएक्टिवेट करवाना होगा. फिलहाल PAN 2.0 बनाने के लिए किसी कंपनी को कॉन्ट्रैक्ट नहीं दिया गया है.
क्या है ‘यूनिफाइड पोर्टल'?
PAN 2.0 में Unified Portal का मतलब है कि PAN और TAN से जुड़ी सभी सर्विसेज एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी. इससे प्रोसेस आसान होगा और शिकायतों का समाधान जल्दी हो सकेगा.
PAN 2.0 टैक्सपेयर्स के लिए एक बड़ा बदलाव है, लेकिन मौजूदा कार्ड होल्डर्स को किसी भी तरह की टेंशन लेने की जरूरत नहीं. न तो दोबारा PAN बनवाने की जरूरत है और न ही कोई फीस देनी है. बस अब चीजें और ज्यादा डिजिटल, आसान और भरोसेमंद होने जा रही हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं