विज्ञापन

Voter ID Online Update: घर बैठे वोटर आईडी में पता करें चेंज, ऑनलाइन एड्रेस बदलने का ये रहा प्रोसेस

Voter ID Card Update: वोटर ID में नया पता अपडेट करवाना काफी आसान प्रक्रिया है. पता बदलने के लिए आपको निवास प्रमाण (address proof) की जरूरत होगी.

Voter ID Online Update: घर बैठे वोटर आईडी में पता करें चेंज, ऑनलाइन एड्रेस बदलने का ये रहा प्रोसेस
वोटर आईडी में पता कैसे चेंज करें
file photo

Voter ID Card Update: भारत में रहने के लिए लोगों के पास बहुत से दस्तावेजों की जरूरत होती है. आधार से पहले, जो सबसे जरूरी दस्तावेज माना जाता था वह वोटर आईडी कार्ड है. वोटर आईडी कार्ड बहुत अहम दस्तावेज है. वोटर आईडी कार्ड भारतीय निर्वाचन आयोग जारी करता है और 18 साल की उम्र पूरी करते ही आप वोट डालने के हकदार बन जाते हैं. यह आपकी पहचान, पता और जन्मतिथि का प्रमाण होता है. इसके अलावा यह कार्ड आपको राष्ट्रीय चुनावों में वोट देने का अधिकार देता है, जो 18 साल से ज्यादा उम्र के हर भारतीय नागरिक को मिलता है. अगर, आप किसी नए घर में शिफ्ट हो गए हैं और अब आपका स्थायी पता बदल गया है, तो आपके वोटर ID में भी पता अपडेट होना चाहिए, ताकि आपकी जानकारी सही रहे.

यह भी पढ़ें:- बुढ़ापे की टेंशन दूर करेगी पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम, हर महीने होगी 20 हजार की कमाई, जानिए इंटरेस्ट रेट, टैक्स बेनिफिट्स और लिमिट

वोटर ID में पता कैसे बदलें?

वोटर ID में नया पता अपडेट करवाना काफी आसान प्रक्रिया है. पता बदलने के लिए आपको निवास प्रमाण (address proof) की जरूरत होगी. जैसे- आधार कार्ड, बिजली बिल / पानी बिल / गैस बिल, बैंक पासबुक, किराए का समझौता (Rent Agreement), पासपोर्ट, राशन कार्ड, डाक विभाग का आधिकारिक पत्र और सरकारी विभाग का जारी किया गया कोई दस्तावेज.

वोटर ID में ऑनलाइन एड्रेस कैसे बदलें

अगर आपके वोटर आईडी में एड्रेस गलत है. तो इसे ऑनलाइन सुधारा जा सकता है. इसके लिए आपको वोटर सर्विस पोर्टल पर जाना होता और वहां फॉर्म 8 भरना होता है. सही जानकारी दर्ज करें. जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और आवेदन सबमिट कर दें. सबमिट करने के बाद एक ट्रैकिंग नंबर मिलता है, जिससे स्टेटस चेक किया जा सकता है. जो लोग ऑफलाइन अप्लाई करना चाहते हैं. वह अपने इलाके के बीएलओ से कॉन्टेक्ट कर फॉर्म 8 भर सकते हैं और दस्तावेज जमा कर सकते हैं.

वोटर ID मे पता चेंज होने में कितना समय लगता है?

वोटर आईडी बनवाने या उसमें करेक्शन कराने के लिए कोई फीस नहीं ली जाती. ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रोसेस पूरी तरह फ्री हैं. दस्तावेजों का वेरिफिकेशन होने के साथ ही नया कार्ड जारी किया जाता है. इस प्रक्रिया में कुछ हफ्तों को समय लग सकता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com