विज्ञापन

1 अप्रैल से बदलेंगे YES Bank Credit Card के नियम, कार्ड से भरते हैं बिजली, पानी और गैस का बिल तो जान लें ये बात

YES Bank ने अपने क्रेडिट कार्ड से जुड़े कुछ नियमों में बदलाव करने की घोषणा की है. ये नए नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे.

1 अप्रैल से बदलेंगे YES Bank Credit Card के नियम, कार्ड से भरते हैं बिजली, पानी और गैस का बिल तो जान लें ये बात
1 अप्रैल से बदलेंगे YES Bank Credit Card के नियम

YES Bank Credit Card: आज के समय में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. ऑनलाइन शॉपिंग, बिल पेमेंट और रोजमर्रा के खर्चों में क्रेडिट कार्ड काफी काम आता है. इसी बीच YES Bank ने अपने क्रेडिट कार्ड से जुड़े कुछ नियमों में बदलाव करने की घोषणा की है. ये नए नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे. बैंक के अनुसार, इन बदलावों का असर मुख्य रूप से यूटिलिटी बिल भुगतान, ट्रांसपोर्टेशन ट्रांजैक्शन और डिजिटल वॉलेट में पैसे लोड करने पर पड़ेगा. आइए जानते हैं इन बदलावों के बारे में-  

यह भी पढ़ें- PhonePe ने पेश किया 'On-The-Go' कार्ड, इंटरनेट के बिना होगा पेमेंट, जानिए क्या-क्या मिलेंगे बेनिफिट्स

यूटिलिटी बिल पेमेंट पर नया नियम

अगर आप क्रेडिट कार्ड से बिजली, पानी, गैस या इंटरनेट जैसे बिलों का भुगतान करते हैं, तो यह ट्रांजैक्शन अब क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट में 'यूटिलिटी सर्विस ट्रांजैक्शन फीस' के नाम से दिखाई देगा. बैंक ने इन खर्चों की सीमा भी बढ़ा दी है, जिसके बाद ही फीस लागू होगी.

प्रीमियम कैटेगरी के YES Private क्रेडिट कार्ड पर अब 1 लाख रुपये तक के यूटिलिटी खर्च पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा, जबकि पहले यह सीमा 50,000 रुपये थी. इसी तरह MARQUEE और RESERV कार्ड के लिए यह सीमा 25,000 रुपये से बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दी गई है. वहीं, अन्य रिटेल क्रेडिट कार्ड के लिए यह सीमा 15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये कर दी गई है.

टोल और ट्रांसपोर्ट ट्रांजैक्शन

टोल टैक्स और ब्रिज से जुड़े भुगतान अब क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट में 'Transportation Fee' के रूप में दिखाई देंगे. इन ट्रांजैक्शन पर 1 प्रतिशत चार्ज के साथ GST भी लगेगा. हालांकि, एक ट्रांजैक्शन पर यह शुल्क अधिकतम 5,000 रुपये तक ही लिया जाएगा.

नई व्यवस्था के अनुसार, प्रीमियम कार्ड के लिए मासिक खर्च की सीमा 75,000 रुपये तय की गई है, जबकि अन्य कार्ड के लिए यह सीमा 50,000 रुपये रखी गई है.

डिजिटल वॉलेट में पैसे डालने पर शुल्क

अगर कोई ग्राहक क्रेडिट कार्ड से थर्ड-पार्टी डिजिटल वॉलेट में पैसे डालता है, तो उसके लिए भी नए नियम लागू होंगे. इसमें Amazon Pay, Paytm, MobiKwik और CRED जैसे प्लेटफॉर्म शामिल हैं.

नए नियम के अनुसार 2,000 रुपये तक के ट्रांजैक्शन पर कोई फीस नहीं लगेगी. लेकिन अगर ट्रांजैक्शन 2,000 रुपये से ज्यादा होता है तो उस पर 1 प्रतिशत चार्ज लगाया जाएगा. हालांकि, किसी भी एक ट्रांजैक्शन पर अधिकतम फीस 5,000 रुपये तक ही सीमित रहेगी.

इन बदलावों के बाद कई मामलों में खर्च की सीमा बढ़ जाएगी. इसका फायदा यह होगा कि कार्डधारक पहले से ज्यादा राशि तक बिना अतिरिक्त शुल्क के खर्च कर पाएंगे. इसलिए अगर आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो 1 अप्रैल से लागू होने वाले इन नए नियमों को समझना जरूरी है, ताकि आगे चलकर किसी तरह की परेशानी या अतिरिक्त शुल्क से बचा जा सके.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com