- ओडिशा से दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान.
- यूपी, बिहार, झारखंड, बंगाल, ओडिशा तक 21 स्टॉपेज होंगे.
- खुर्दा रोड और आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलेगी ट्रेन.
दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के त्योहार के लिए रेलवे लगातार स्पेशल ट्रेनों का ऐलान कर रही है. त्योहार पर ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए लंबी दूरी की स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है. जिससे ज्यादा से ज्यादा यात्री अपने घर पहुंच सकें. इस बीच रेलवे ने ओडिशा से दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया है. यह ट्रेन ओडिशा में खुर्दा रोड स्टेशन से दिल्ली में आनंद विहार टर्मिनल तक चलायी जाएगी. रेलवे ने ट्रेन नंबर 08407/08408 खुर्दा रोड-आनंद विहार टर्मिनल ट्रेन को 17 अक्तूबर से चलाने का फैसला किया है.
08407/08408 खुर्दा रोड-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन के संचालन से ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले लाखों रेल यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा और फेस्टिवल सीजन में कन्फर्म सीट मिलने में आसानी होगी.
08407/08408 खुर्दा रोड-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन शेड्यूल
ट्रेन नंबर 08407 खुर्दा रोड-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन 17 अक्टूबर (शनिवार) को दोपहर 12.15 बजे खुर्दा रोड से रवाना होगा. वहीं अगले दिन रविवार को रात 10.30 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी.
ट्रेन नंबर 08408 आनंद विहार टर्मिनल-खुर्दा रोड स्पेशल ट्रेन वापसी में 19 अक्तूबर (सोमवार) को रात 12.30 बजे आनंद विहार टर्मिनल से रवाना होगी और अगले दिन मंगलवार को सुबह 10.45 बजे खुर्दा रोड पहुंचेगी.
08407/08408 खुर्दा रोड-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन स्टॉपेज
08407/08408 खुर्दा रोड-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में यात्रा के दौरान 21 प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे विभिन्न राज्यों के यात्रियों को चढ़ने-उतरने की सुविधा मिलेगी.
ओडिशा-बंगाल में- भुवनेश्वर, कटक, जाजपुर के रोड, भद्रक, बालासोर, हिजली, मिदनापुर, बिष्णुपुर, बांकुड़ा, आद्रा
झारखंड-बिहार में- नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन (गोमो), कोडरमा, गया, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड
उत्तर प्रदेश-एनसीआर में- पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू), सूबेदारगंज, गोविंदपुरी, टूंडला और गाजियाबाद.
यात्रियों की हर वर्ग की जरूरत को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन में एसी (AC), स्लीपर (Sleeper) और सामान्य (General) श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे.
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेन की रनिंग स्टेटस और टिकट बुकिंग से जुड़ी किसी भी अन्य जानकारी के लिए रेलवे की अधिकृत वेबसाइट NTES पर जाएं या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करें.
यह भी पढ़ें | नई दिल्ली-गाजियाबाद EMU का अलीगढ़ तक विस्तार, दादरी-दनकौर-खुर्जा-सोमना समेत 15 स्टॉपेज बढ़ाए गए
यह भी पढ़ें | आरा-बक्सर के यात्रियों को तीन त्योहार स्पेशल ट्रेन की सौगात, रेलवे ने जारी किया टाइम टेबल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं