Noida International Airport: सालों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. कल यानी 28 मार्च 2026 को प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) देश के सबसे बड़े एविएशन प्रोजेक्ट्स में से एक नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करने वाले हैं. यह एयरपोर्ट न सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) की कनेक्टिविटी को नई दिशा देने वाला है. इसके शुरू होने के साथ ही Indira Gandhi International Airport पर यात्रियों का दबाव कम होने की उम्मीद है, जिससे यात्रा अनुभव और बेहतर होगा.
यह भी पढ़ें- Noida Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कब शुरू होगी टिकट बुकिंग, पहले चरण में इन रूट्स पर शुरू होंगी उड़ान सेवाएं
दिल्ली से जेवर एयरपोर्ट कैसे पहुंचे?
अगर आप दिल्ली में रहते हैं, तो फिलहाल नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंचने का सबसे आसान और तेज तरीका सड़क मार्ग ही है. दिल्ली से निकलते समय आप DND Flyway या कालिंदी कुंज के रास्ते नोएडा में प्रवेश कर सकते हैं. इसके बाद Noida-Greater Noida Expressway से होते हुए सीधे Yamuna Expressway पर पहुंचा जा सकता है, जो आपको सीधे जेवर एयरपोर्ट तक ले जाएगा.
यह पूरा रूट चौड़ा, स्मूद और हाई-स्पीड ड्राइविंग के लिए जाना जाता है. सामान्य ट्रैफिक की स्थिति में आप 60 से 90 मिनट के अंदर एयरपोर्ट पहुंच सकते हैं. हालांकि, पीक ऑवर्स में समय थोड़ा बढ़ सकता है.
नोएडा और ग्रेटर नोएडा से यात्रानोएडा के निवासियों के लिए सफर और भी आसान है. यहां से सीधे एक्सप्रेसवे के जरिए लगभग 45 से 60 मिनट में एयरपोर्ट पहुंचा जा सकता है. वहीं, ग्रेटर नोएडा के लोगों के लिए दूरी और भी कम है. ग्रेटर नोएडा के लोग लगभग 30 से 45 मिनट में जेवर एयरपोर्ट तक पहुंच सकते हैं.
कैब से कितना खर्च आएगा?जो लोग खुद ड्राइव नहीं करना चाहते, उनके लिए कैब एक सुविधाजनक ऑप्शन है. Uber और Ola जैसी सेवाएं आसानी से उपलब्ध हैं. दिल्ली से जेवर एयरपोर्ट तक कैब का किराया आमतौर पर 1200 से 2000 रुपये के बीच हो सकता है. नोएडा और ग्रेटर नोएडा से यह खर्च और कम रहेगा.
भविष्य में बेहतर होगी कनेक्टिविटीफिलहाल पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधाएं सीमित हैं, लेकिन आने वाले समय में इसमें बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. नोएडा मेट्रो को एयरपोर्ट से जोड़ने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है. इसके अलावा, बस सेवाएं और हाई-स्पीड रेल कनेक्टिविटी जैसे प्रोजेक्ट भी प्रस्तावित हैं, जो यात्रियों के लिए सफर को और आसान बना देंगे.
यानी अभी के लिए कार या कैब से एक्सप्रेसवे के जरिए पहुंचना सबसे तेज ऑप्शन होगा. लेकिन जैसे-जैसे नई कनेक्टिविटी परियोजनाएं पूरी होंगी, जेवर एयरपोर्ट तक पहुंचना और भी सुविधाजनक हो जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं