विज्ञापन

वाहन का PUCC नहीं है तो नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, 1 अक्टूबर से इस शहर में लागू होगा नियम

गाजियाबाद में 1 अक्टूबर के बाद पेट्रोल पंप पर वाहन चालकों के लिए PUCC नहीं तो फ्यूल नहीं की पॉलिसी लागू कर दी जाएगी.

वाहन का PUCC नहीं है तो नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, 1 अक्टूबर से इस शहर में लागू होगा नियम
PUCC सर्टिफिकेट के बिना नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने वहानों के इंश्योरेंस को लेकर कहा था रत में लगभग 56 प्रतिशत वाहन बिना वैध बीमा के चल रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा नियम लाने को कहा जिससे पेट्रोल-डीजल भरवाते समय ही इंश्योरेंस चेक किया जाए. साथ ही कोर्ट ने नो इंश्योरेंस, नो फ्यूल पॉलिसी पर विचार करने को कहा था. वहीं अब प्रशासन द्वारा पेट्रोल-डीजल पंप संचालकों को निर्देश जारी किया गया है कि वाहनों का प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (PUCC) नहीं होगा तो उनको 1 अक्टूबर से फ्यूल नहीं दिया जाएगा. यह निर्देश गाजियाबाद जिला प्रशासन ने जारी किया है.

वायु प्रदूषण को लेकर प्रबंधन आयोग ने NCR में गाजियबाद जिला समेत अन्य कई जिलों में प्रदूषण की रोकथाम के लिए आदेश जारी किया था. वहीं अब 1 अक्टूबर से इस निर्देश के पालन के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने जिला प्रशासन को जिम्मेदारी दी है कि अनुपालन को सुनिश्चित किया जाए. ऐसे में सभी पेट्रोल पंप संचालकों को PUCC के बिना पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश दिया गया है.

वाहन चालकों से की गई है अपील

प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा है कि अगर आपके वाहन का PUCC सर्टिफिकेट नहीं बना है तो जल्द इसे बनवा लें, जिससे आपको बाद में वाहन में फ्यूल लेने में किसी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े. प्रशासन ने बताया कि 1 अक्टूबर के बाद पेट्रोल पंप पर वाहन चालकों के लिए PUCC नहीं तो फ्यूल नहीं की पॉलिसी लागू कर दी जाएगी.

कैमरे से होगा PUCC चेक

वाहनों की PUCC चेक करने के लिए पेट्रोल-पंप संचालकों को ANPR कैमरे लगवाने के निर्देश दिए गए हैं. यह काम सितंबर महीने के अंत तक पूरा करने को कहा गया है. वाहन जब पेट्रोल पंप पर पहुंचेगा तो ANPR कैमरे से नंबर प्लेट की जांच की जाएगी कि उस वाहन का PUCC सर्टिफिकेट बना है या नहीं. अगर किसी वाहन का PUCC नहीं होगा तो उसे फ्यूल नहीं दिया जाएगा. वहीं जहां कैमरे नहीं लगे होंगे वहां सेल्स मैन द्वारा PUCC सर्टिफिकेट जांच किया जाएगा.

बता दें, देश में सभी पेट्रोल पंप पर नो हेलमेट नो फ्यूल की पॉलिसी पहले से लागू की गई है. अब नो PUCC नो फ्यूल की पॉलिसी लागू करने की तैयारी है. जबकि केंद्र सरकार जल्द ही नो इंश्योरेंस नो फ्यूल की पॉलिसी ला सकती है.

यह भी पढ़ेंः यूपी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को 12000 और सहायिकाओं को 6000 मानदेय, मिलेगा स्मार्टफोन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PUCC, PUCC New Rule UP, PUCC Certificate, No PUCC No Fuel Policy, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com