विज्ञापन

नवजात शिशु को मिलेगी 1-1 ग्राम की सोने की अंगूठी, तमिलनाडु में 15 सितंबर से लागू होगी नई योजना, जानिए डिटेल

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय अपने राज्य के लोगों को तोहफा देने का ऐलान किया है. 15 सितंबर से ‘थाई ममन गोल्ड रिंग स्कीम’ जिसके तहत सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले बच्चों को एक ग्राम की सोने की अंगूठी मिलेगी.

नवजात शिशु को मिलेगी 1-1 ग्राम की सोने की अंगूठी, तमिलनाडु में 15 सितंबर से लागू होगी नई योजना, जानिए डिटेल
तमिलनाडु में नवजात बच्चों को मिलेगी सोने की अंगूठी
Photo Credit: NDTV

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और टीवीके (TVK) प्रमुख विजय ने अपने राज्य के लोगों को एक अनोखा तोहफा देने का ऐलान किया है. अब इसकी चर्चा पूरे देशभर में हो रही है. मुख्यमंत्री विजय ने एक नई योजना ‘थाई ममन गोल्ड रिंग स्कीम' (Thai Maman Gold Ring Scheme) शुरू करने का ऐलान किया है. इसके तहत सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले बच्चों को एक ग्राम की सोने की अंगूठी उपहार में दी जाएगी. इस अंगूठी की कीमत आज की दर से 13,600 रुपये होगी. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

स्कीम के लिए बजट

तमिलनाडु सरकार 'थाई ममन गोल्ड रिंग स्कीम' (Thai Maman Gold Ring Scheme) के लिए हर साल 755.83 करोड़ रुपये खर्च करेगी. साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इसे लागू करने के लिए तुरंत टेंडर प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

किन बच्चों को मिलेगा फायदा?

सरकार ने कहा कि विजय इस योजना को आधिकारिक तौर पर 15 सितंबर को पूर्व मुख्यमंत्री सी.एन. अन्नादुरई की जयंती के मौके पर शुरू करेंगे, लेकिन यह योजना 22 जून (विजय के जन्मदिन) से ही लागू मानी जाएगी. गौरतलब है कि 22 जून 2026 यानी मुख्यमंत्री विजय के जन्मदिन से सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले बच्चों को इस योजना का फायदा मिलेगा.

'थाई मामन सीर' परंपरा से प्रेरित है योजना

सरकारी बयान के मुताबिक, यह योजना तमिल संस्कृति की 'थाई मामन सीर' परंपरा से प्रेरित है, जिसमें बच्चे के मामा नवजात को उपहार और आशीर्वाद देते हैं. इसी परंपरा के तहत अब सरकार खुद मामा की भूमिका निभाएगी और हर नवजात बच्चे को प्यार, देखभाल और स्वागत के रूप में 1 ग्राम सोने की अंगूठी देगी. सरकारी आदेश में कहा गया है, 'सरकारी चिकित्सा संस्थानों में पैदा होने वाले बच्चों के लिए एक ग्राम सोने की अंगूठी, 'थाइमामन थंगा मोथिरम थिट्टम' योजना के तहत बच्चे के जन्म की खुशी और मातृत्व के महत्व का जश्न मनाने के साथ-साथ, सराहना और याद का प्रतीक है.'

यह भी पढ़ें: अब काशी विश्वनाथ दर्शन करना होगा और आसान, जल्द शुरू होगी वाराणसी रोप-वे, जानें कितना लगेगा किराया

यह भी पढ़ें: निर्जला एकादशी स्नान 2026: हरिद्वार जाने से पहले जरूर पढ़ें ट्रैफिक प्लान, उत्तराखंड पुलिस ने दी रूट से लेकर पार्किंग की पूरी जानकारी

यह भी पढ़ें: पुराना ट्रक या बस है? नई गाड़ी खरीदने पर मिलेगा बड़ा फायदा, लोन का आधा ब्याज सरकार भरेगी, 10 साल तक रोड टैक्स भी होगा माफ

    पूरी स्टोरी पढ़ें

    NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

    फॉलो करे:
    Utility News
    Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com