नौकरीपेशा वाले कर्मचारियों को PF अकाउंट से पैसे निकालने में बड़ा बदलाव मिल सकता है. EPFO अपने वर्तमान सिस्टम को अपग्रेड करने की तैयारी कर रहा है और EPFO 3.0 को लाने की प्लानिंग कर रहा है. जिसमें पूरा सिस्टम आधुनिक होगा. इसमें सबसे ज्यादा फोकस एडवांस क्लेम की प्रक्रिया को लेकर हो सकता है, जो आसान और तेज होगा. खबरों के अनुसार, EPFO ऐसा सिस्टम तैयार कर रहा है जिसमें जरूरत के समय चाहे वह बीमारी हो या शादी या फिर घर खरीदने की जरूरत 5 लाख रुपये तक का एडवांस क्लेम 3 से 4 दिन में ऑटो सेटल हो सकते हैं.
EPFO ने इसे लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. इसे संभावित प्रस्ताव के रूप में देखा जा रहा है. हालांकि PF से जुड़े कामकाज को तेज, आसान और सुविधाजनक बनाने को लेकर EPFO लगातार काम कर रहा है.
अलग-अलग रीजनल सर्वर से जुड़ा है EPFO
EPFO के वर्तमान सिस्टम में अलग-अलग रीजनल कार्यालय के सर्वर से जुड़ा हुआ है. जिसमें कई बार टेक्नीकल गड़बड़ियां होती है और सर्वर डाउन जैसी समस्या सामने आती है. लेकिन अब नए सिस्टम में डेटा और प्रोसेसिंग को सेंट्रलाइज्ड और मोडिफाइड बनाने की योजना है. हम कह सकते हैं कि EPFO सर्विस को बैंकिंग सेवा की तरह आसान और डिजिटल बनाने पर काम किया जा रहा है.
बताया जा रहा है कि EPFO 3.0 में एडवांस क्लेम ऑटो सिस्टम किया जा सकता है. यानी जब जरूरत पड़ने पर कर्मचारी क्लेम करे तो उनकी जरूरी जानकारी और शर्त पूरी हो तो कंप्यूटराइज्ड सिस्टम वेरिफिकेशन कर सकता है. जिससे हर क्लेम को मैनुअली अप्रूव करने की जरूरत कम हो सके. माना जा रहा है कि 5 लाख रुपये तक के क्लेम को 3 से 4 दिन में सेटल करने का लक्ष्य रखा जा सकता है.
PF में ATM और UPI की सुविधा
फ्यूचर प्लान में PF खाते को आधुनिक बैंकिंग सिस्टम की तरह और UPI जैसे डिजिटल पेमेंट नेटवर्क से जोड़ने की योजना पर काम करने की बात सामने आई है. इसके तहत छोटे एडवांस या इमरजेंसी जरूरतों के लिए कर्मचारियों को लंबी प्रक्रिया से नहीं गुजरनी हो सकती है. ATM या UPI के जरिए PF से पैसे विड्रॉल करने की सुविधा के विकल्प पर भी बात की जा रही है. हालांकि इस प्रक्रिया पर अब भी इंतजार है.
बता दें, EPFO 3.0 की सुविधआों को लॉन्च करने को लेकर लगातार चर्चा हो रही है. इसे पहले जुलाई में लॉन्च करने की बात थी. लेकिन बाद में अगस्त में इसे लॉन्च करने की बात सामने आई थी. लेकिन तकनीकी दिक्कतों की वजह से टालने की बात सामने आई है. लेकिन अब जबतक EPFO आधिकारिक पुष्टि के साथ ऐलान नहीं करती है तब तक लॉन्च की किसी भी तारीख को नहीं माना जा सकता.
यह भी पढ़ेंः EPF से पैसे निकालने में हो रही परेशानी? कही Joining और Exit डेट गलत तो नहीं, जानें कैसे ठीक करें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं