विज्ञापन

Metro Timing Change: ब्‍लू लाइन और ग्रीन लाइन पर बदल गई मेट्रो की टाइमिंग, कोलकाता वाले फटाफट नोट कर लें 

Metro की Timing में बदलाव किया गया है. नई व्‍यवस्‍था बस कुछ ही दिन बाद लागू होने वाली है. मेट्रो ने तारीख भी बता दी है. मेट्रो प्रबंधन के अनुसार, रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों और अन्य दैनिक यात्रियों को इससे राहत मिलेगी.

Metro Timing Change: ब्‍लू लाइन और ग्रीन लाइन पर बदल गई मेट्रो की टाइमिंग, कोलकाता वाले फटाफट नोट कर लें 
Kolkata Metro Trains Timing: कोलकाता मेट्रो ने लोगों की सुविधा के लिए 2 फैसले लिए हैं.
(File Photo)

Kolkata Metro New Timing: कोलकाता मेट्रो में सफर करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है. मेट्रो रेलवे ने ब्लू लाइन और ग्रीन लाइन पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया है. साथ ही ट्रेनों के रनिंग टाइम में बदलाव करने का फैसला किया है. सेवा शुरू होने और खत्‍म होने की टाइमिंग 45 से 50 मिनट तक बढ़ाई गई है. ब्‍लू लाइन पर मेट्रो सेवा, जो सुबह 6:50 बजे शुरू होती है, वो अब 6 बजे ही शुरू होगी. वहीं इसी ब्‍लू लाइन पर आखिरी ट्रेन रात 9:44 बजे की बजाय रात 10:30 बजे मिलेगी. इसी तरह ग्रीन लाइन पर पहली ट्रेन सुबह 6:39 बजे की बजाय सुबह 6 बजे ही मिलेगी. वहीं अंतिम ट्रेन रात 10:05 बजे की बजाय 10:30 बजे तक मिलेगी. 

कब से लागू होगी मेट्रो की नई टाइमिंग 

मेट्रो रेलवे के मुताबिक, नई व्यवस्था 27 जुलाई से प्रायोगिक आधार (Experimental Basis) पर लागू होगी. इसका उद्देश्य यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और अधिक सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना है. दिनभर में करीब डेढ़ घंटे मेट्रो की सर्विस बढ़ने से ज्‍यादा लोग इस सेवा का लाभ ले सकेंगे. 

सुबह 6 बजे से चलेगी पहली मेट्रो

सोमवार से शनिवार तक दोनों लाइनों पर पहली मेट्रो अब सुबह 6:00 बजे चलेगी, जबकि आखिरी ट्रन 10:30 बजे मिलेगी. केवल रविवार के दिन ब्लू लाइन और ग्रीन लाइन, दोनों पर मेट्रो सेवाएं सुबह 9:00 बजे शुरू होगी, जबकि रात 10:30 बजे तक सेवाएं जारी रहेंगी. 

ब्लू लाइन

  • पहली ट्रेन: सुबह 6:00 बजे (पहले 6:50 बजे)
  • आखिरी ट्रेन: रात 10:30 बजे (पहले 9:44 बजे)

ग्रीन लाइन

  •  पहली ट्रेन: सुबह 6:00 बजे (पहले 6:39 बजे)
  •  आखिरी ट्रेन: रात 10:30 बजे (पहले 10:05 बजे)

ट्रेनों के फेरे भी बढ़ाए गए 

ब्लू लाइन

  • सोमवार से शुक्रवार: 272 सेवाएं (पहले 260)
  • शनिवार: 258 सेवाएं (पहले 246)
  • रविवार: 158 सेवाएं (पहले 152)

ग्रीन लाइन

  • सोमवार से शुक्रवार: 236 सेवाएं (पहले 228)
  • शनिवार: 212 सेवाएं (पहले 204)
  • रविवार: 111 सेवाएं (पहले 108)

स्‍कूल-कॉलेज, दफ्तर जाने वालों को राहत

मेट्रो रेलवे के अनुसार, ट्रेनों की संख्या बढ़ाने और सुबह जल्दी सेवाएं शुरू करने से स्‍कूल-कॉलेज जाने वाले छात्रों, दफ्तर जाने वाले कामकाजी लोगों और अन्य दैनिक यात्रियों को ज्‍यादा सुविधा मिलेगी. ट्रेनों के फेरे बढ़ने से भीड़ कम करने और बेहतर कनेक्टिविटी देने में मदद मिलेगी. मेट्रो रेलवे ने कहा है कि वह यात्रियों को सुरक्षित, भरोसेमंद और कुशल सेवा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Metro Timing, Metro Timing Update, Metro Timings Change, Metro Timings Tomorrow, Kolkata Metro
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com