विज्ञापन

वोटर ID बनवाना हुआ आसान, स्मार्ट EPIC कार्ड की शुरुआत, अब सिर्फ 15 दिन में घर बैठे होगी डिलीवरी

भारतीय चुनाव आयोग ने नए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) के तहत वोटर लिस्ट में बदलाव, नए रजिस्ट्रेशन या करेक्शन होने के सिर्फ 15 दिनों के भीतर मतदाताओं के घर पर स्मार्ट पीवीसी (PVC) वोटर आईडी कार्ड की डिलीवरी की सुविधा शुरू कर दी है.

वोटर ID बनवाना हुआ आसान, स्मार्ट EPIC कार्ड की शुरुआत, अब सिर्फ 15 दिन में घर बैठे होगी डिलीवरी
वोटर ID बनवाने का तरीका
file photo

मतदाता पहचान पत्र (EPIC) यानी वोटर कार्ड को लेकर जरूरी खबर सामने आई है. अब नया वोटर कार्ड बनवाना, उसमें नाम जोड़ना, पता बदलना या फोटो अपडेट करवाना पहले के मुकाबले में कहीं आसान और तेज हो गया है. सरकार ने नई व्यवस्था शुरू की है, जिसके तहत इन सभी सेवाओं के लिए आवेदन करने के बाद अपडेटेड वोटर कार्ड सिर्फ 15 दिनों के भीतर घर तक पहुंचाया जा रहा है.

भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने नए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) के तहत वोटर लिस्ट में बदलाव, नए रजिस्ट्रेशन या करेक्शन होने के सिर्फ 15 दिनों के भीतर मतदाताओं के घर पर स्मार्ट पीवीसी (PVC) वोटर आईडी कार्ड की डिलीवरी की सुविधा शुरू कर दी है. पहले इस प्रक्रिया में एक महीने से अधिक का समय लगता था, लेकिन अब ECINet प्लेटफॉर्म के माध्यम से पूरी ट्रैकिंग को डिजिटल और रियल-टाइम बना दिया गया है. इस पहल का उद्देश्य आम लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से बचाना और प्रक्रिया को पूरी तरह आसान बनाना है.

15 दिनों में वोटर आईडी प्राप्त करने की ऑनलाइन प्रक्रिया

  • नया वोटर आईडी कार्ड बनवाने या उसमें सुधार करने के लिए इन स्टेप्स का पालन करें.
  • आधिकारिक Voters' Services Portal पर जाएं या मोबाइल में Voter Helpline App डाउनलोड करें.
  • पोर्टल पर अपने मोबाइल नंबर और ओटीपी (OTP) के जरिए साइन अप या लॉगिन करें.
  • नए वोटर रजिस्ट्रेशन यानी 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के लिए Form 6 चुनें.
  • मौजूदा कार्ड में सुधार या पता बदलने के लिए Form 8 चुनें.
  • अपना नाम, पता, जन्मतिथि दर्ज करें
  • पासपोर्ट साइज फोटो, आयु प्रमाण पत्र जैसे पैन कार्ड, आधार और निवास प्रमाण पत्र अपलोड करें.
  • अपने आधार ओटीपी के जरिए फॉर्म को वेरिफाई करके फाइनल सबमिट करें.

रियल-टाइम ट्रैकिंग और डिलीवरी

SMS नोटिफिकेशन- आवेदन स्वीकृत होने और कार्ड प्रिंटिंग के हर स्टेज की जानकारी आपको एसएमएस (SMS) द्वारा मिलेगी.

स्पीड पोस्ट से डिलीवरी- Electoral Registration Officer (ERO) द्वारा कार्ड जेनरेट होने के बाद भारतीय डाक के जरिए इसे सीधे आपके घर भेजा जाता है.

यह भी पढ़ें:- दिल्ली की इन अवैध कॉलोनियों को मिलेगा मालिकाना हक, जल्द करें आवेदन, जानिए रजिस्ट्रेशन का पूरा प्रोसेस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Epic, Voter Id
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com