विज्ञापन

मधुबन बापूधाम प्लॉट ड्रॉ की चल रही थी लाइव स्ट्रीमिंग, स्क्रीन पर दिखा मैसेज- ये ड्रॉ फ्रॉड है, पागल बना रहे हैं......

Madhuban Bapudham Plot Scheme-935 : मधुबन बापूधाप प्लॉट स्कीम के तहत आज करीब 109 प्लॉट्स की ई-लॉटरी की जा रही है. इस बीच लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान ये ड्रॉल फ्रॉड लिखा हुआ नजर आया, जानें पूरी खबर

मधुबन बापूधाम प्लॉट ड्रॉ की चल रही थी लाइव स्ट्रीमिंग, स्क्रीन पर दिखा मैसेज- ये ड्रॉ फ्रॉड है, पागल बना रहे हैं......
Madhuban Bapudham Plot Scheme-935 : लाइव स्ट्रीमिंग के बीच दिखा दंग करने वाला संदेश

GDA Plot Scheme : गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) की बापूधाम आवासीय योजना के तहत प्लॉट पाने का सपना देख रहे 42 हजार से अधिक आवेदकों की निगाहें बुधवार 19 अगस्त को ई-लॉटरी पर टिकी हैं. ये ई-लॉटरी लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में हो रही है. 19 अगस्त को A से D श्रेणी के 109 प्लॉटों के लिए ड्रॉ निकाला जा रहा है. इसी दौरान लाइव स्ट्रीमिंग के बीच स्क्रीन पर दिखे एक विवादित मैसेज ने आवेदकों को चौंका दिया और लॉटरी प्रोसेस  लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया.

"ये ड्रॉ फ्रॉड है... पागल बना रहे हैं"

ई-लॉटरी की लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान स्क्रीन पर एक नोटपैड विंडो दिखाई दी, जिसमें हिंग्लिश में लिखा था, "ये ड्रॉ फ्रॉड है, पहले से ही डिसाइडेड है सबकुछ, पागल बना रहे हैं.' ये मैसेज किसने लिखा और स्क्रीन पर कैसे दिखाई दिया, इसकी फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

Latest and Breaking News on NDTV

अगर आप भी वीडियो में इस मैसेज को देखना चाहते हैं, तो गाजियाबाद अथॉरिटी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल के इस लिंक, "https://www.youtube.com/live/jjS5n3ZcxWk" पर जाकर -27.28 मिनट के टाइम पर जाएं. यहां आपको भी स्क्रीन पर नोडपैड दिखेगा, जहां आप ऐसा मैसेज पढ़ सकते हैं.

तकनीकी गड़बड़ी भी हो सकती है मैसेज की वजह

ऐसी आशंका जताई जा रही है कि किसी ने हैक करके इस तरह के मैसेज प्रसारित किया हो, ताकि लाइव स्ट्रीमिंग देख रहे आवेदकों के बीच भ्रम और नाराजगी पैदा की जा सके. हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि मामला तकनीकी गड़बड़ी का है, किसी शरारती तत्व की करतूत है या फिर किसी तरह की साइबर सेंधमारी का परिणाम. प्राधिकरण की ओर से मामले की जांच की जा रही है.

प्राधिकरण से कमेंट सेक्शन को किया है हाइड

लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान कमेंट सेक्शन को हाइड रखा गया है. अगर कमेंट्स दिखाई दे रहे होते, तो ऑनलाइन जुड़े आवेदकों की ओर से इस घटना पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ सकती थीं. हालांकि, स्क्रीन पर इस तरह का मैसेज दिखने के बाद कई लोग परेशान और चिंतित नजर आए. आवेदकों के बीच लॉटरी प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर चर्चा तेज हो गई है, जबकि लोग ये जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर ये मैसेज स्क्रीन पर कैसे दिखाई दिया.

ये भी पढ़ें - Madhuban Bapudham Plot Scheme : 350 प्लॉटों के लिए ई-लॉटरी, यहां देख सकते हैं लाइव स्ट्रीमिंग, टाइम नोट कर लें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
GDA Action, Madhuban Bapudham, Madhuban Bapudham Yojana Plots, E-lottery, GDA Plots
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com