GDA Plot Scheme 2026 : गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की मधुबन बापूधाम आवासीय योजना के 350 प्लॉट्स की ई-लॉटरी बुधवार 19 अगस्त से शुरू हो रही है. लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में होने वाली ये प्रोसेस दो दिनों तक चलेगी. पहले दिन A से D श्रेणी के 109 भूखंडों और दूसरे दिन E से H श्रेणी के 241 भूखंडों के लिए ड्रॉ निकाला जाएगा, जो आवेदक कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंच पाएंगे, वे इसकी लाइव स्ट्रीमिंग भी देख सकेंगे.
कहां देख सकते हैं लाइव स्ट्रीमिंग?
मधुबन बापूधाम योजना के तहत होने वाली 350 प्लॉट्स की ई-लॉटरी की लाइव स्ट्रीमिंग आप घर बैठे मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर देख सकते हैं. इसके लिए जीडीए की ओर से आधिकारिक लिंक जारी किया गया है. आप जीडीए के आधिकारिक यूट्यूब चैनल@gdaofficialaccount पर सीधा प्रसारण देख सकते हैं.
350 प्लॉट्स के लिए 42 हजार से ज्यादा हुए आवेदन
इस योजना को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है. 350 प्लॉटों के लिए 42,500 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं. इनमें करीब 10 हजार आवेदन गाजियाबाद के लोगों के हैं. वहीं, बाकी आवेदन दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान समेत कई राज्यों से आए हैं. ऐसे में एक-एक प्लॉट के लिए कड़ा मुकाबला रहने वाला है.
इस योजना के तहत क्या है प्लॉट की कीमत?
योजना के तहत 40 वर्गमीटर से 200 वर्गमीटर तक के प्लॉट उपलब्ध कराए जा रहे हैं. जीडीए ने सभी प्लॉटों का बेस रेट 35 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर तय किया है. इसी आधार पर 40 वर्गमीटर का सबसे छोटा प्लॉट करीब 14 लाख रुपये में पड़ेगा.
कब्जा मिलने में लगेगा 36 महीनों का समय
सफल आवेदकों को प्लॉट का कब्जा तुरंत नहीं मिलेगा. जीडीए के अनुसार पूरी कीमत और अन्य निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद भी कब्जा मिलने में करीब 36 महीने का समय लग सकता है.
ये भी पढ़ें - मधुबन बापूधाम प्लॉट: इन कैटगरी के लिए ड्रॉ कल, लिस्ट में आया नाम तो भी इतने साल तक नहीं बना पाएंगे घर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं