IRCTC TDR Filing: अगर आपने हाल ही में इंडियन रेलवे की किसी ट्रेन में यात्रा की है और आपका अनुभव ठीक नहीं रहा, तो आप इसकी शिकायत करके रिफंड भी पा सकते हैं. IRCTC आपको TDR यानी Ticket Deposit Receipt लगाने का तरीका देता है. आप TDR तब लगा सकते हैं जब ट्रेन 3 घंटे से ज्यादा लेट हो, एसी काम न कर रहा हो, ट्रेन को रास्ता बदलकर ले जाया जाए या कोच बदल दिया जाए. अगर, आपकी ट्रेन छूट गई हो, ट्रेन बहुत देर से चली हो, रास्ता बदल गया हो या कोच में कोई समस्या आई हो, इन सभी मामलों में आप रिफंड के लिए आवेदन कर सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं रेलवे रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा और इसका प्रोसेस क्या है?
यह भी पढ़ें:- LPG Gas: कैसे बनती है LPG? अमेरिका और ईरान युद्ध से क्यों हो रही इसकी किल्लत, जानिए इसका कैसा कनेक्शन
TDR कैसे फाइल करें?
- स्टेप 1- IRCTC की वेबसाइट www.irctc.co.in पर लॉगिन करें.
- स्टेप 2- My Account- My Transactions - File TDR पर जाएं
- स्टेप 3- जिस टिकट का TDR लगाना है, उसका PNR चुनें.
- स्टेप 4- ड्रॉप-डाउन मेन्यू से TDR का सही कारण चुनें.
- स्टेप 5- जिन यात्रियों के लिए TDR लगाना है, उन्हें सिलेक्ट करें और ‘File TDR' पर क्लिक करें.
- स्टेप 6- दिए गए निर्देश ध्यान से पढ़ें और ‘Yes' पर क्लिक करें.
- स्टेप 7- आपका TDR सफलतापूर्वक फाइल हो जाएगा और स्क्रीन पर मैसेज दिखेगा.
IRCTC कई स्थितियों में यात्रियों को TDR फाइल करके रिफंड मांगने की सुविधा देता है. हर कारण के अनुसार अलग-अलग समय सीमा होती है, जिसके अंदर TDR फाइल करना जरूरी है. उदाहरण के लिए, ट्रेन बहुत लेट हो (3 घंटे से ज्यादा), ट्रेन ने रूट बदल लिया, कोच बदल दिया गया, सीट या सुविधा उपलब्ध नहीं हुई इत्यादि. ये सभी नियम IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए हैं. हालांकि, IRCTC में कनेक्टिंग ट्रेन टिकट बुकिंग की सुविधा नहीं है. इसलिए कनेक्टिंग जर्नी टिकटों पर रिफंड नहीं मिलता.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं