LPG Gas Cylinder LIVE Updates: मिडिल ईस्ट में चल रहे संकट का असर भारत पर भी देखने को मिल रहा है. देश में लोगों को LPG गैस सिलेंडर को लेकर कई दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं. कुछ जगहों पर गैस की किल्लत के कारण रेस्टोरेंट और ढाबे बंद हो गए हैं, तो कुछ लोगों की शिकायत है कि उन्हें सिलेंडर बुकिंग में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसके साथ ही गैस कंपनियां भी लगातार गैस बुकिंग नियमों में बदलाव कर रही है. इस बीच कहा जा रहा था कि सरकार ने एक बार फिर गैस सिलेंडर बुक करने का समय बढ़ा दिया है. हालांकि, अब PIB ने इन खबरों को गलत बताते हुए स्पष्टीकरण दिया है. सरकार ने साफ शब्दों में कहा है कि शहरी इलाकों में उपभोक्ताओं के लिए 25 दिन का गैप लागू रहेगा. यानी एक बार सिलेंडर लेने के बाद अगली बुकिंग 25 दिन बाद ही की जा सकती है. वहीं, ग्रामीण इलाकों के लिए यह अवधि 45 दिन तय की गई है. यहां जानिए LPG Cylinder को लेकर अब तक क्या-क्या बदलाव किए गए हैं, साथ ही हम आपको बताएंगे कि गैस बुक करने के दौरान किसी भी तरह की परेशानी आने पर आप क्या कर सकते हैं.
LPG सिलेंडर से जुड़ी हर जानकारी पाने के लिए जुड़े रहिए Ndtv.in के साथ.
LPG Gas Cylinder LIVE Updates: बुक नहीं हो रहा LPG Cylinder? इन नंबर पर कर दें शिकायत
अगर आपकी गैस एजेंसी आपकी बात नहीं सुन रही या जानबूझकर देरी कर रही है, तो आप सीधे PG Portal पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं. यह एक सरकारी प्लेटफॉर्म है, जहां आपकी शिकायत सीधे संबंधित विभाग तक पहुंचती है और उस पर समय रहते कार्रवाई होती है. इसके लिए-
LPG Gas Cylinder LIVE Updates: 1 महीने में कितने सिलेंडर बुक करवा सकते हैं आप, घर में शादी या फंक्शन होने पर कितने सिलेंडर ले सकते हैं?
LPG Cylinder: सरकार और तेल कंपनियां मिलकर कुछ नए नियम लागू कर रही हैं, ताकि हर घर तक गैस की सप्लाई सही तरीके से पहुंचती रहे. अगर आप भी गैस सिलेंडर इस्तेमाल करते हैं, तो ये नए नियम आपके लिए जानना बहुत जरूरी है.
LPG Cylinder LIVE Updates: क्या अब 14 किलो के LPG सिलेंडर में मिलेगी सिर्फ 10 किलो गैस? सरकार ने अफवाहों पर दिया साफ जवाब
Ministry of Petroleum and Natural Gas ने इन दावों को पूरी तरह गलत और भ्रामक बताया है. मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर को 10 किलो में बदलने की कोई योजना नहीं है. मंत्रालय में जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने मीडिया से हुई खास बातचीत में साफ कहा कि ऐसी खबरें 'पूरी तरह अनुमान पर आधारित' हैं. इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इन अफवाहों पर ध्यान न दें. सुजाता शर्मा का कहना था कि सरकार का ध्यान फिलहाल गैस सप्लाई को स्थिर बनाए रखने और अवैध कारोबार पर रोक लगाने पर है, न कि सिलेंडर के वजन में कोई बदलाव करने पर.
LPG Gas Cylinder Crisis LIVE Updates: सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहें
इंडियन ऑयल के आउटलेट्स पर ईंधन की उपलब्धता सामान्य है. पेट्रोल और डीजल की कमी से जुड़ी जो अफवाहें सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही हैं, वे सच नहीं हैं.
पेट्रोल और डीज़ल की कमी से जुड़ी अफ़वाहें सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही हैं, जो सच नहीं है।
— Indian Oil Corp Ltd (@IndianOilcl) March 25, 2026
इंडियनऑयल के आउटलेट्स पर ईंधन की उपलब्धता सामान्य है। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि संयम बनाए रखें, अनावश्यक या घबराहट में खरीदारी न करें, और केवल विश्वसनीय जानकारी पर ही भरोसा करें।… pic.twitter.com/aiONDv6LnP
LPG Gas Cylinder LIVE Updates: गैस लीकेज की हो आशंका, तो इन बातों का रखें ध्यान.
#SafetyTipOfTheDay
— Ministry of Petroleum and Natural Gas #MoPNG (@PetroleumMin) March 23, 2026
If you suspect a gas leak — stay alert, stay safe! 🚫🔥
Avoid lighting matches, starting vehicles, using mobile phones, or operating any electrical switches nearby.
Even a tiny spark can lead to a major accident.#StaySafe #GasLeakSafety #BeCautious pic.twitter.com/YM5nB8lKG8
LPG Gas Cylinder Booking LIVE Updates: गैस बुकिंग के पहले जैसे नियम ही रहेंगे लागू, सरकार ने जारी किया बयान
Press Information Bureau (पीआईबी) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए बताया कि एलपीजी बुकिंग के नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
सरकार के अनुसार, फिलहाल पहले से लागू नियम ही जारी रहेंगे. शहरी इलाकों में उपभोक्ताओं के लिए 25 दिन का गैप लागू रहेगा. यानी एक बार सिलेंडर लेने के बाद अगली बुकिंग 25 दिन बाद ही की जा सकती है. वहीं, ग्रामीण इलाकों के लिए यह अवधि 45 दिन तय की गई है. गांवों में कनेक्शन का प्रकार (सिंगल या डबल सिलेंडर) मायने नहीं रखता, सभी के लिए 45 दिन का नियम समान रूप से लागू रहेगा.