पेट्रोल-डीजल की गुणवत्ता को लेकर कई सवाल खड़े किए जा रहे हैं. जहां सरकार की ओर से पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने की बात सामने आने के बाद लगातार इसके गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं. क्योंकि एथेनॉल के आड़ में पेट्रोल में अन्य लिक्विड मिलाकर वाहन चालकों को दिया जा रहा है. अब दूसरी ओर CNG की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि CNG में भी मिलावट की जा रही है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या आम लोग CNG की गुणवत्ता को जांच सकते हैं?
पेट्रोल-डीजल की गुणवत्ता को आमतौर पर कई तरीकों से जांचा जा सकता है. लेकिन क्या CNG की गुणवत्ता को भी आसानी से लोग जांच सकते हैं. चलिए इसके बारे में आपको बताते हैं. लेकिन पहले जानिए कि क्या CNG में मिलावट हो सकता है.
CNG में मिलावट हो सकती है?
पेट्रोल की तरह CNG में सीधे किसी तरह के लिक्विड पदार्थ या कैमिकल मिलावट करना आसान नहीं है. लेकिन CNG की गुणवत्ता, कंपोजिशन और पंप पर होने वाली धोखाधड़ी से जुड़ी समस्याएं हो सकती है. क्योंकि CNG एक कंप्रेस्ड गैस है जो हाई प्रेशर में टैंक में भरी जाती है. लेकिन पेट्रोल की तरह कोई अन्य लिक्विड फ्यूल आसानी से नहीं मिलाया जा सकता है.
बता दें सरकार गोवर्धन योजना के तहत CNG में कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) या गोबर गैस को एक तय मात्रा (जैसे 5 प्रतिशत) मिलाने की तैयारी कर रही है. क्योंकि CBG और CNG दोनों में मुख्य रूप से मीथेन गैस ही होती है.
कैसे कर सकते हैं CNG की गुणवत्ता की जांच
वैसे आम उपभोक्ता CNG की रासायनिक शुद्धता की जांच या गैस कंपोजिशन की जांच नहीं कर सकता है. लेकिन लैबोरेट्री या गैस एनलाइजर उपकरण के जरिए CNG की गुणवत्ता की जांच की जा सकती है. CNG स्टेशनों पर गैस की शुद्धता मापने के लिए ऑनलाइन एनालाइजर औग गैस क्रोमेटोग्राफ का इस्तेमाल किया जाता है.
CNG पंप पर होने वाली धोखाधड़ी से रहे सावधान
CNG पंप पर गाड़ी में गैस भरवाते समय हमेशा मशीन पर Zero जरूर चेक करें. इसके अलावा CNG की तय मात्रा या प्रेशर का ध्यान भी रखना जरूरी है. क्योंकि पंप पर प्रेशर कम रखकर मीटर की हेराफेरी की जा सकता है. ऐसे में उनकी गाड़ी का माइलेज भी कम हो जाता है. अगर आपकी गाड़ी के माइलेज में ज्यादा कमी आ जाए तो इसकी शिकायत आप संबंधित डिस्ट्रीब्यूटर या ऑयल मार्केटिंग कंपनी से कर सकते हैं.
यह भी पढ़ेंः LPG सिलेंडर को लेकर इस राज्य सरकार का बड़ा ऐलान, हर साल 3 फ्री गैस... खाते में आएंगे 3000 रुपये
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं