LPG Gas Cylinder Booking Scam: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर भारत पर भी देखने को मिल रहा है. देश में कई हिस्सों से LPG की किल्लत की खबरें सामने आ रही हैं. ऐसी स्थिति में कई लोगों ने पीएनजी कनेक्शन पर स्विच कर लिया है, तो कुछ घरों में इंडक्शन का इस्तेमाल शुरू हो गया है. इसी बीच साइबर ठग भी काफी ज्यादा एक्टिव हो गए हैं. सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा अफवाहें फैलाई जा रही है, जिसके कारण लोग धोखाधड़ी का शिकार हो जा रहे हैं और कई मामलों में बैंक अकाउंट खाली होने की खबरें भी सामने आईं हैं. इसी कड़ी में इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (14C) ने X पर पोस्ट शेयर कर लोगों को सचेत किया है और बताया है कि एलपीजी बुकिंग के नाम पर कैसे स्कैम हो रहा है और इससे लोग कैसे सावधान रह सकते हैं.
यह भी पढ़ें: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर पूरी तरह बंद हो जाएगा कैश पेमेंट, जानिए बिना FASTag वाली गाड़ियों को कैसे करना होगा भुगतान
कैसे हो रहा है LPG सिलेंडर बुकिंग स्कैम?
सोशल मीडिया पर ऐसे कई मैसेज वायरल हो रहे हैं, जिसमें लोगों को बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में LPG की भारी कमी हो सकती है, तुरंत सिलेंडर बुक करें या रजिस्ट्रेशन करें. इस मैसेज के साथ एक लिंक भी दिया जा रहा है. इन मैसेज में दावा किया जाता है कि LPG सप्लाई बाधित हो सकती है और इससे बचने के लिए तुरंत रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है. साथ ही यह भी चेतावनी दी जाती है कि अगर तय समय में रजिस्ट्रेशन नहीं कियो तो आने वाले समय में दिक्कत हो सकती है. ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. ये मैसेज धोखाधड़ी का हिस्सा हो सकते हैं और कुछ स्टेप्स की मदद से आपकी पर्सनल और बैकिंग डिटेल्स स्कैमर्स के पास पहुंच सकती है.
Social media पर viral हो रहे messages में दावा किया जा रहा है कि आने वाले दिनों में LPG की भारी कमी हो सकती है, और लोगों को तुरंत cylinder booking या registration करने के लिए कहा जा रहा है।
— CyberDost I4C (@Cyberdost) April 3, 2026
लेकिन सावधान - ये messages धोखाधड़ी का हिस्सा हो सकते हैं।#LPGScamAlert #FakeNewsAlert pic.twitter.com/RcxLdYSOCN
सोशल मीडिया पर रिपोर्ट कर रहे लोग
नेशनल क्राइम पोर्टल और 1930 पर LPG के नाम पर डिजिटल ठगी की खूब शिकायतें आ रही हैं. साथ ही प्लेटफॉर्म X और फेसबुक पर भी लोग अपनी शिकायतें रिपोर्ट कर रहे हैं. ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और सतर्क रहने की सलाह दी जाती है.
लोग कैसे रहें सावधान
किसी भी तरह के स्कैम से बचने के लिए जागरुक रहना सबसे ज्यादा जरूरी है. कभी भी किसी फर्जी कॉल, मैसेज या लिंक पर भरोसा कर रिएक्ट न करें. साथ ही हमेशा बुकिंग ऑफिशियल सोर्स से ही करें. इसके अलावा आप नीचे दी गई बातों का ध्यान रखें.
- ऑफिशियल ऐप डाउनलोड करें.
- किसी से भी बैकिंग डिटेल्स शेयर न करें.
- OTP, UPI पिन किसी से भी शेयर न करें.
- किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें.
- फर्जी मैसेज पर भरोसा न करें.
- कोई अनजान APK फाइल डाउनलोड न करें.
- घबराहट या किसी अफवाह पर भरोसा कर सिलेंडर बुकिंग न करें.
- गैसे एजेंसी किसी से भी फोन पर पर्सनल या फाइनेंशियल डिटेल नहीं मांगती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं