LPG Cylinder Booking Rules: वैश्विक हालात को देखते हुए घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग से जुड़े नियमों में बदलाव किया गया है. अब बुकिंग का समय 15 दिन से बढ़ाकर 21 दिन कर दिया गया है यानी अब एक सिलेंडर मिलने के बाद दूसरे सिलेंडर की डिलीवरी के बीच 21 दिन का अंतर होगा. एजेंसियों के सॉफ्टवेयर को तुरंत अपडेट कर दिया गया है ताकि यह नया नियम लागू हो सके. हालांकि, बुकिंग का तरीका पहले जैसा ही है. ग्राहक चाहें तो सिलेंडर मिलते ही अगली बुकिंग कर सकते हैं. हालांकि, मंत्रालय इस पर भी विचार कर रहा है कि आगे चलकर बुकिंग सिर्फ 21 दिन बाद ही की जा सके. अगर यह नया नियम लागू होता है, तो आपको अगला सिलेंडर तभी बुक करने की अनुमति होगी, जब पहले वाले सिलेंडर को मिले 21 दिन पूरे हो जाएं.
यह भी पढ़ें:- दिल्ली की महिलाओं के लिए Pink Saheli Smart Card लॉन्च, जानिए कैसे बनवाएं और क्या मिलेंगे फायदे
साल में 15 सिलेंडर खरीदने की अनुमति
तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर के लिए पहले ही कुछ नियम बनाए हुए हैं. जिसके मुताबिक, हर उपभोक्ता साल में 12 सब्सिडी वाले सिलेंडर ही ले सकता है. इसके अलावा 3 सिलेंडर बिना सब्सिडी के ले सकता है. इस तरह 1 अप्रैल से 31 मार्च के बीच एक गैस कनेक्शन पर कुल 15 सिलिंडर ही खरीदे जा सकते हैं.
24 घंटे में सिलेंडर डिलीवरी का नियमतेल कंपनियों ने निर्देश दिया है कि बुकिंग के 24 घंटे के भीतर सिलेंडर की डिलीवरी होनी चाहिए. इससे उपभोक्ताओं को काफी सुविधा मिलती है.
अब दूसरा सिलिंडर 21 दिन बाद ही मिलेगाअब एक नया नियम लागू किया गया है कि दूसरा सिलिंडर पहले सिलेंडर के मिलने के 21 दिन बाद ही दिया जाएगा. इसके लिए एजेंसी के सॉफ्टवेयर में लॉक लगा दिया गया है. हालांकि, सिलिंडरों की कोई कमी नहीं है. उपभोक्ताओं से कहा गया है कि वे परेशान न हों. सभी को पर्याप्त सिलेंडर मिलते रहेंगे. इस हफ्ते बॉटलिंग प्लांट रविवार को भी काम करेगा, ताकि सप्लाई में कोई दिक्कत न आए.
दिल्ली और मुंबई में सिलेंडर की नई कीमतदिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 7 मार्च से 115 रुपये बढ़ा दी गई है. अब दिल्ली में यह सिलिंडर 1,883 रुपये में मिलेगा. यह बढ़ोतरी अप्रैल 2025 में हुई कीमत बढ़ोतरी के बाद की नई बढ़ोतरी है. वहीं मुंबई, जो देश की आर्थिक राजधानी है, वहां 19 किलो का कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर अब 1,835 रुपये का मिलेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं