LPG Connections New Rules: भारत में एलपीजी वितरण प्रणाली में 1 मई से बड़े बदलाव किए हैं. इनका असर सीधे आम लोगों, खासकर सब्सिडी वाली गैस लेने वाले परिवारों पर पड़ सकता है. सरकार और तेल कंपनियों का कहना है कि ये बदलाव फर्जी या डुप्लीकेट कनेक्शन, सब्सिडी के गलत इस्तेमाल और लंबे समय से बंद पड़े खातों को हटाने के लिए किए जा रहे हैं, लेकिन इसके कारण कुछ लोगों को गैस सिलेंडर मिलने में दिक्कत भी हो सकती है. दरअसल, अब एलपीजी गैस पाने के लिए आधार-आधारित e-KYC वेरिफिकेशन करना बहुत जरूरी है.
अगर, आपके पास भी LPG कनेक्शन है, तो आपको जल्द से जल्द अपना आधार-आधारित e-KYC वेरिफिकेशन करवा लेना चाहिए. जिन ग्राहकों का आधार कार्ड वेरिफिकेशन अभी तक पूरा नहीं हुआ है, उन्हें वेरिफिकेशन पूरा होने तक सिलेंडर की डिलीवरी नहीं मिल सकती है. अधिकारियों ने साफ किया है कि जिन ग्राहकों ने पहले ही अपना ऑथेंटिकेशन पूरा कर लिया है, उन्हें यह प्रक्रिया दोबारा करने की जरूरत नहीं होगी, जिन्होंने जून 2025 से पहले LPG रिफिल करवाया था, उन्हें भी वेरिफिकेशन करवाना होगा.
सबसे ज्यादा जोखिम उन ग्राहकों के लिए है, जिनके KYC रिकॉर्ड अधूरे या पुराने हो चुके हैं. रिपोर्ट के अनुसार, जिन परिवारों ने जून 2025 से पहले LPG सिलेंडर रिफिल करवाया था, उन्हें संभावित रूप से 'निष्क्रिय उपयोगकर्ता' (inactive users) माना जाएगा. ऐसे ग्राहक तब तक नए सिलेंडर का ऑर्डर नहीं दे पाएंगे, जब तक उनका e-KYC वेरिफिकेशन पूरा नहीं हो जाता.
यह भी पढ़ें:- 5 किलो वाला मिनी LPG गैस सिलेंडर हुआ महंगा, छात्रों और मजदूरों पर बढ़ा भार, जानिए आपके शहर में कितने बढ़े दाम
आधार से e-KYC जरूरी
ब एलपीजी उपभोक्ताओं को आधार आधारित e-KYC कराना जरूरी होगा. यह नियम खास तौर पर उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों पर लागू होगा. जिन लोगों की आधार जांच अभी पूरी नहीं हुई है, उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिलेगा जब तक e-KYC पूरी न हो जाए, जिन्होंने पहले ही आधार की पुष्टि करवा ली है, उन्हें दोबारा कुछ करने की जरूरत नहीं है.
OTP से सिलेंडर डिलीवरी
कई इलाकों में अब सिलेंडर लेते समय OTP (वन टाइम पासवर्ड) जरूरी होगा. ग्राहक के मोबाइल नंबर पर एक डिलीवरी कोड (DAC) आएगा. बिना OTP बताए सिलेंडर नहीं दिया जाएगा.
सिलेंडर बुकिंग के बीच ज्यादा अंतरतेल कंपनियां दो सिलेंडर बुकिंग के बीच का समय बढ़ा रही हैं. इसका मकसद है जमा करके गैस रखना और व्यावसायिक इस्तेमाल को रोकना.
आम लोगों को क्या करना चाहिए?- अपने एलपीजी कनेक्शन का आधार e-KYC जल्दी पूरा करें
- मोबाइल नंबर अपडेट रखें
- सिलेंडर आते समय OTP अपने पास रखें
- अगर ये जरूरी काम पूरे हैं, तो गैस मिलने में कोई परेशानी नहीं होगी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं