विज्ञापन

लाडली बहनों के खाते में इस दिन आएंगे 1500 रुपये, लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम

मध्य प्रदेश की 1.25 करोड़ से ज्यादा लाडली बहनों के खाते अगले 7 दिनों के भीतर  1500 रुपये की 40 वीं किस्त ट्रांसफर कर दी जाएगी. जानिए किस्त जारी होने की संभावित तारीख और आधिकारिक पोर्टल पर समग्र आईडी के जरिए लिस्ट में अपना नाम चेक करने का आसान तरीका.

लाडली बहनों के खाते में इस दिन आएंगे 1500 रुपये, लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम
इस तारीख तक आएगी लाडली बहना योजना की 1500 रुपये की 40 वीं किस्त; ऐसे चेक करें बेनिफिशियरी लिस्ट में अपना नाम
NDTV

 मध्य प्रदेश की 1.25 करोड़ से ज्यादा लाडली बहना योजना की लाभार्थियों के लिए सितंबर महीने की किस्त को लेकर इंतजार खत्म होने वाला है. दरअसल, राज्य सरकार से जुड़े सूत्रों और अधिकारियों के मुताबिक योजना की 40वीं किस्त 15 सितंबर 2026 तक बहनों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए भेज दी जाएगी. इस बार भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ही योजना के तहत मिलने वाली 1500 रुपये की राशि हर लाडली बहनों के खाते में ट्रांसफर करेंगे.

मुख्यमंत्री के विदेश दौरे से लौटते ही तय होगी तारीख

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने दुबई दौरे से 9 सितंबर को भोपाल वापस लौटेंगे. सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री के लौटने के बाद एक विशेष राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तारीख तय की जाएगी, जिसमें बटन दबाकर 1.25 करोड़ से अधिक बहनों के खातों में एक साथ करोड़ों रुपये की राशि अंतरित की जाएगी.

पिछले महीने सभी बहनों को मिले थे 1750 रुपये

रक्षाबंधन के मौके पर अगस्त महीने में मोहन सरकार ने बहनों को विशेष उपहार देते हुए 1750 रुपये की राशि जारी की थी. हालांकि, सितंबर महीने से नियमित रूप से मिलने वाले 1500 रुपये की किस्त भेजी जाएगी. मध्य प्रदेश कैबिनेट ने लाडली बहना योजना को अगले 5 वर्षों तक बिना किसी रुकावट के जारी रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, यानी ये योजना बिना किसी रुकावट के अगले पांच साल तक चलती रहेगी. इस पर सरकार 1,14,365 करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट खर्च करेगी.

लाभार्थियों की लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम

लाडली बहनों के किस्त का समय नजदीक आते ही महिलाओं को इस बात को लेकर चिंता बढ़ जाती है, कि कहीं उसका नाम कट तो नहीं गया है. दरअसल कई राज्य सरकार अपने यहां अपात्र महिलाओं की पहचान कर उनके नाम लाभार्थी सूची से हटा रही है. ऐसे लाडली बहना योजना की लाभार्थी आपका नाम स्वीकृत सूची में चेक कर सकती हैं. अगर आप भी अपना नाम चेक करना चाहते हैं तो मध्य प्रदेश सरकार के आधिकारिक पोर्टल cmladlibahna.mp.gov.in या https://cmladlibahna.mp.gov.in पर जाकर दो तरीकों से चेक कर सकती हैं.

फाइनल सूची में ऐसे चेक करें नाम

  • मध्य प्रदेश सरकार की अधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं. 
  • मुख्य मेन्यू में दिए गए अंतिम सूची विकल्प पर क्लिक करें.
  • अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड दर्ज करें.
  • ओटीपी प्राप्त करें पर क्लिक करें और मोबाइल पर आए ओटीपी को वेरीफाई करें.
  • अपना जिला, स्थानीय निकाय जैसे जनपद या नगर निगम फिर ग्राम पंचायत या वार्ड चुनें.
  • स्क्रीन पर आपके क्षेत्र की पूरी लिस्ट खुल जाएगी, इसमें अपना नाम देखें.

आवेदन और पेमेंट की स्थिति वाले लिंक पर जाकर अपना नाम चेक करें

  • होमपेज पर आवेदन एवं भुगतान की स्थिति वाले विकल्प पर क्लिक करें.
  • अपना 9 अंकों का समग्र सदस्य क्रमांक या ऑनलाइन पंजीयन क्रमांक दर्ज करें.
  • कैप्चा कोड भरकर पंजीकृत मोबाइल पर आया ओटीपी दर्ज करें और सबमिट करें. 
  • आपके आवेदन का स्टेटस, स्वीकृति और  किस्त के भुगतान की पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिख जाएगी.

यह भी पढ़ें- 1 साल में बैंक खाते में कितना कैश कर सकते हैं जमा ? जानिए क्या है आयकर विभाग का नियम

खाते में पैसा बिना रुकावट आए, इसके लिए आपका बैंक खाता आधार से लिंक और डीबीटी इनेबल्ड होना चाहिए. लिहाजा, अगली किस्त जारी होने से पहले ही पोर्टल पर जाकर आधार डीबीटी स्थिति जांच सकते हैं. अगर लिस्ट में आपका नाम नहीं दिखता है, तो सरकारी हेल्पलाइन नंबर 0755-2700800 पर संपर्क कर सकते हैं.अब एक वर्ष में मिलेगी ग्रेच्युटी, जानिए नए लेबर कोड का वह पेंच, जो अटका सकता है फंड

यह भी पढ़ें- अब एक वर्ष में मिलेगी ग्रेच्युटी, जानिए नए लेबर कोड का वह पेंच, जो अटका सकता है फंड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ladli Behna Yojana, Mohan Yadav, Utility News, Madhya Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com