विज्ञापन

MP: शिवपुरी में कुएं में मिला मां-बेटे का शव, महिला के दुपट्टे से बंधा था बच्चा

शिवपुरी में एक कुएं के अंदर एक महिला और उसके 6 साल के बेटे का शव मिला है. महिला ने बेटे को दुपट्टे से बांधा था.

MP: शिवपुरी में कुएं में मिला मां-बेटे का शव, महिला के दुपट्टे से बंधा था बच्चा
पुलिस को सुसाइड की आशंका है. (Representative Image/File)
  • मध्य प्रदेश के शिवपुरी में कुएं में महिला और उसके मासूम बेटे के शव पाया गया.
  • शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या जैसे लग रहा है.
  • पुलिस ने बताया कि महिला पिछले डेढ़ महीने पति से अलग रह रही थी.
शिवपुरी:

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में कुएं में एक महिला और मासूम बच्चे का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. मामला ​करैरा थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन के पास स्थित पीपल वाले कुएं का है. मंगलवार शाम कुएं में एक महिला और उसके 6 साल के मासूम बेटे का शव मिला. इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही करेरा पुलिस मौके पर पहुंची और नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की सहायता से दोनों शवों को कुएं से बाहर निकाला गया.

​मृतकों की पहचान शिवानी (33) पत्नी भूपेंद्र विश्वकर्मा और उनके बेटे भोलू (6) के रूप में हुई है. हादसे वाली जगह पर जो दृश्य सामने आया, उसने सभी को झकझोर कर रख दिया. महिला ने अपने बेटे को दुपट्टे से अपने शरीर से कसकर बांध रखा था.

क्या है पूरा मामला? 

करैरा थाना प्रभारी विनोद छाबई ने बताया कि शुरुआती जांच-पड़ताल में मामला सुसाइड जैसा लग रहा है. पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक, मृतका शिवानी पिछले डेढ़ महीने से अपने पति भूपेंद्र विश्वकर्मा से अलग रह रही थीं. दोनों के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि महिला ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर यह खौफनाक कदम उठाया.

ये भी पढ़ें: 108 एंबुलेंस की बड़ी लापरवाही! नेशनल हाईवे पर प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला को छोड़ गया चालक, राहगीर ने बचाई जान

पुलिस का कहना है कि शुरआती जांच में मिले सबूत आत्महत्या की ओर इशारा कर रहे हैं, लेकिन पुलिस हर पहलू से गहराई से छानबीन कर रही है. इसमें हत्या सहित अन्य सभी संभावित पहलुओं को भी शामिल किया गया है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के पीछे की असली वजहों का खुलासा हो सकेगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhya Pradesh, Shivpuri, Well Accident, Well Death, Suicidal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com