विज्ञापन

Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त 13 मई को आएगी, eKYC नहीं हुई तो अटक जाएंगे 1500 रुपये, जान लें तरीका

Ladli Behna Yojana 36th Installment: मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की अगली किस्त को लेकर इंतजार खत्म हो गया है. सीएम मोहन यादव 13 मई बुधवार को लाडली बहना योजना की 36वीं किस्त ट्रांसफर करेंगे.

Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त 13 मई को आएगी, eKYC नहीं हुई तो अटक जाएंगे 1500 रुपये, जान लें तरीका
ladli behna yojana
file photo

Ladli Behna Yojana 36th Installment: मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र और सशक्त बनाने के लिए एक योजना है. इसके योजना के तहत महिलाओं को हर माह 1500 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में दी जाती है. लाडली बहना योजना की अभी तक कुल 35 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और अब महिलाओं को 36वीं किस्त का इंतजार है, लेकिन जिन पात्र महिलाओं की eKYC नहीं हुई है उनकी किस्त अटक सकती है. चलिए आपको बताते हैं लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त कब आएगी और eKYC कैसे करें.

लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त कब आएगी?

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की अगली किस्त को लेकर इंतजार खत्म हो गया है. सीएम मोहन यादव 13 मई बुधवार को लाडली बहना योजना की 36वीं किस्त ट्रांसफर करेंगे. हालांकि, इसे लेकर औपचारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इस बार प्रस्तावित कार्यक्रम नरसिंहपुर में होने वाला है. इसे लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. 13 मई को 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में 1500-1500 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे. दरअसल, लाड़ली बहना योजना की शुरुआत मई 2023 में की गई थी, इसकी पहली किस्त 10 जून 2023 को जारी हुई थी. इस योजना की अब तक कुल 35 किस्तें जारी की जा चुकी हैं. 35वीं किस्त का 12 अप्रैल को सीएम ने सीहोर के आष्टा से भेजी थी.

eKYC कराना है जरूरी

लाडली बहना योजना का लाभ पाने के लिए सरकार ने E-KYC कराना जरूरी कर दिया है. ऐसे में अगर पात्र महिलाएं ईकेवाईसी नहीं करवाती हैं, तो उन्हें 36वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा. इस कारण ई-केवाईसी कराना बहुत ही ज्यादा जरूरी है.

यह भी पढ़ें:- न धुआं, न प्रदूषण... नोएडा एयरपोर्ट के लिए 1 जून से चलेंगी 5 हाइड्रोजन बसें, जानिए रूट और कहां से मिलेगी सेवा

  • समग्र पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट samagra.gov.in पर जाएं.
  • वेबसाइट पर e-KYC के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अब यहां अपनी समग्र ID और कैप्चा दर्ज करें.
  • इसके बाद आपके सामने पूरी जानकारी आ जाएगी.
  • समग्र ID से जुड़ा मोबाइल नंबर आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • अब मोबाइल नंबर पर otp आएगी और उसे दर्ज कर वेरिफिकेशन कर लें.
  • इसके बाद आधार कार्ड की मदद से E-KYC प्रोसेस को पूरा कर लें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com