विज्ञापन

Ladli Behna Yojana 35th Installment: लाडली बहनों के खाते में कल आएगी 35वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं को मिलेंगे 1500-1500 रुपये

ladli behna yojana 35 kist: लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त कल जारी की जाएगी, जिसमें प्रदेश की करीब 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में 1500 रुपये सीधे ट्रांसफर किए जाएंगे.

Ladli Behna Yojana 35th Installment: लाडली बहनों के खाते में कल आएगी 35वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं को मिलेंगे 1500-1500 रुपये
लाड़ली बहना योजना
file photo

Ladli Behna Yojana 35th Installment: मध्य प्रदेश की सवा करोड़ महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त कल जारी की जाएगी, जिसमें प्रदेश की करीब 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में 1500 रुपये सीधे ट्रांसफर किए जाएंगे. मुख्यमंत्री मोहन यादव 12 अप्रैल यानी कल रविवार को सीहोर जिले के आष्टा में कार्यक्रम के दौरान 1.25 करोड़ से अधिक बहनों के बैंक खातों में सीधे राशि ट्रांसफर करेंगे. इस बार सरकार ने योजना की राशि में बढ़ोतरी करते हुए इसे 1250 से 1500 रुपए प्रति माह कर दिया है. चलिए आपको बताते हैं कैसे करें चेक.

1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में आएंगे 1500 रुपये

लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त कल यानी रविवार को जारी जाएगी. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के बैंक खातों में 1500-1500 रुपये ट्रांसफर करेंगे. यह राशि डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से भेजी जाएगी, जिससे महिलाओं को बिना किसी परेशानी के सीधा लाभ मिलेगा. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव इस बार कुल 18 अरब 75 करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर करेंगे.

ऐसे चेक करें 35वीं किस्त का स्टेटस
  • इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं.
  • यहां ‘आवेदन व भुगतान की स्थिति' पर क्लिक करें.
  • अब अपनी समग्र आईडी या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें.
  • मोबाइल पर आए ओटीपी को भरें.
  • इसके बाद आपका अकाउंट स्टेटस खुल जाएगा और आप किस्त से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं.
eKYC कराना है जरूरी

लाडली बहना योजना का लाभ पाने के लिए सरकार ने E-KYC कराना जरूरी कर दिया है. ऐसे में अगर पात्र महिलाएं ईकेवाईसी नहीं करवाती हैं, तो उन्हें 35वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा. इस कारण ई-केवाईसी कराना बहुत ही ज्यादा जरूरी है.

  • समग्र पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट samagra.gov.in पर जाएं.
  • वेबसाइट पर e-KYC के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अब यहां अपनी समग्र ID और कैप्चा दर्ज करें.
  • इसके बाद आपके सामने पूरी जानकारी आ जाएगी.
  • समग्र ID से जुड़ा मोबाइल नंबर आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • अब मोबाइल नंबर पर OTP आएगा और उसे दर्ज कर वेरिफिकेशन कर लें.
  • इसके बाद आधार कार्ड की मदद से E-KYC प्रोसेस को पूरा कर लें.

यह भी पढ़ें:- WhatsApp Update: अब बिना नंबर शेयर किए होगी चैट, यूजरनेम का मिलेगा फीचर, जानिए क्या मिलेगा फायदा 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com