बीते दिन मध्य प्रदेश की करोड़ों बहनों को बड़ा खुशखबरी आई.मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 'लाड़ली बहना योजना' की 38वीं किश्त जारी कर दी. इस योजना के जरिए राज्य की 1.25 करोड़ से ज्यादा महिलाओं के बैंक खातों में 1,835 करोड़ रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की गई. राज्या सरकार का ये तोहफा महिलाओं के चेहरे पर बड़ी मुस्कान लेकर आया.
अगर आप भी इस योजना की लाभार्थी हैं, तो आपके मन में ये सवाल जरूर होगा कि मेरे खाते में 1500 आए या नहीं?". तो उसके लिए हम आपको बता दें कि इस जानकारी के लिए बैंक के चक्कर काटने या लंबी लाइनों में लगने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. आप घर बैठे अपने मोबाइल से मिनटों में अपना स्टेटस और बैंक बैलेंस चेक कर सकती हैं. आइए जानते हैं इसका पूरा और सबसे आसान तरीका.
ऑफिशियल वेबसाइट से स्टेटस देखें
- सबसे पहले लाडली बहना योजना की ऑफिशियल वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर एप्लीकेशन और पेमेंट स्टेट्स के ऑप्शन पर क्लिक करें
- अब अपनी लाडली बहना एप्लीकेशन आईडी दर्ज करें
- स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड डालें और 'ओटीपी भेजें'पर क्लिक करें
- आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, उसे दर्ज करके सब्मिट करें
- सब्मिट करते ही आपके सामने पेमेंट की पूरी डिटेल्स आ जाएगी. आपको पता चल जाएगा कि अकाउंट में 1500 ट्रांसफर हुए हैं या नहीं
नेट बैंकिंग या बैंक पासबुक के जरिए चेक करें
अगर आप नेट बैंकिंग या किसी यूपीआई ऐप का इस्तेमाल करती हैं, तो सीधे अपना बैंक बैलेंस चेक कर सकती हैं. इसके अलावा, बैंक से लिंक मोबाइल नंबर पर आए SMS को चेक करें, क्योंकि पैसा क्रेडिट होते ही बैंक की तरफ से मैसेज भेजा जाता है.
पैसा नहीं आया तो तुरंत करें ये काम
अगर आपके बराबर में रहने वाली महिलाओं यानी पड़ोसियों का पैसा आ गया है और आपका नहीं आया, तो परेशान होने की जरूरत नहीं. सबसे पहले दो जरूरी चीजें चेक करें. पहला ये सरकार का पैसा सीधे आधार लिंक बैंक खाते में जाता है. इसलिए पक्का करें कि आपका बैंक खाता आधार से लिंक हो और DBT इनेबल हो. दूसरा ये कि आपकी आईडी और आधार कार्ड का ई-केवाईसी पूरा हो. अगर ये अधूरा है, तो आपकी किस्त रुक सकती है. इसे आप नजदीकी कियोस्क सेंटर या ऑनलाइन जाकर तुरंत ठीक करा सकती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं