विज्ञापन

Kedarnath Opening 2026: आज खुलेंगे बाबा केदार के कपाट, जानें नए नियम, रजिस्ट्रेशन प्रोसेस और यात्रा का रूट

Kedarnath Opening 2026: आज यानी 22 अप्रैल 2026, बुधवार को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने जा रहे हैं. सुबह आठ बजे श्रद्धालुओं के लिए कपाट खोल दिए जाएंगे. ऐसे में आइए जानते हैं केदारनाथ धाम जाने के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें? हेलीकॉप्टर टिकट की बुकिंग कैसे करें, इसके लिए किराया कितना होगा? साथ ही जानेंगे केदारनाथ पहुंचने का रूट और इस बार के नए नियम-

Kedarnath Opening 2026: आज खुलेंगे बाबा केदार के कपाट, जानें नए नियम, रजिस्ट्रेशन प्रोसेस और यात्रा का रूट
Kedarnath Opening 2026: केदारनाथ धाम यात्रा के नए नियम

Kedarnath Opening 2026: उत्तराखंड की पवित्र वादियों में एक बार फिर भक्ति की गूंज सुनाई देने लगी है. चार धाम यात्रा 2026 (Char Dham Yatra 2026) की शुरुआत हो चुकी है. आज यानी 22 अप्रैल 2026, बुधवार को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने जा रहे हैं. इससे पहले 19 अप्रैल को यमुनोत्री धाम और गंगोत्री धाम के कपाट खुल चुके हैं. अब आज 22 अप्रैल को बाबा केदारनाथ धाम के कपाट सुबह आठ बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे. ऐसे में आइए जानते हैं केदारनाथ धाम जाने के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें? हेलीकॉप्टर टिकट की बुकिंग कैसे करें, इसके लिए किराया कितना होगा? साथ ही जानेंगे केदारनाथ पहुंचने का रूट और इस बार के नए नियम-

केदारनाथ पहुंचने का रूट

केदारनाथ यात्रा चार धाम में सबसे कठिन मानी जाती है. यहां पहुंचने के लिए गौरीकुंड से करीब 16-18 किलोमीटर की पैदल यात्रा करनी पड़ती है. हालांकि, जो लोग पैदल नहीं जा सकते, उनके लिए हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध है, जिसकी बुकिंग केवल IRCTC की वेबसाइट से की जा सकती है. यात्री heliyatra.irctc.co.in पोर्टल पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं. 22 अप्रैल से हेलीकॉप्टर सेवा का संचालन भी शुरू हो जाएगा. पहले चरण में 22 अप्रैल से 15 जून तक की यात्रा के लिए ही टिकट उपलब्ध होंगे.

किन जगहों से मिलेगी हेली सेवा?

केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा तीन प्रमुख स्थानों से संचालित होगी- गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी.

किराया कितना है?
  • गुप्तकाशी से केदारनाथ: लगभग 10 मिनट, किराया 12,762 रुपये (आना-जाना)
  • फाटा से केदारनाथ: लगभग 7 मिनट, किराया 10,164 रुपये (आना-जाना)
  • सिरसी से केदारनाथ: लगभग 6 मिनट, किराया 6,390 रुपये (आना-जाना)

यह भी पढ़ें- दिल्ली के मधुबन चौक से अब मेट्रो बदलना होगा और भी आसान! जल्द मिलेगा देश का पहला 'डबल-डेकर स्काईवॉक', जानें पूरी डिटेल

केदारनाथ धाम यात्रा के नए नियम

इस बार यात्रा में कुछ सख्त नियम लागू किए गए हैं. जैसे-

  • केदारनाथ, बद्रीनाथ और गंगोत्री मंदिर परिसर में मोबाइल और कैमरा पूरी तरह बैन रहेंगे.
  • मंदिर में जाने से पहले फोन जमा करना होगा, जिसके लिए क्लॉक रूम की सुविधा दी गई है.
  • यमुनोत्री सभी के लिए खुला है, लेकिन बाकी धामों में गैर-हिंदू श्रद्धालुओं के प्रवेश को लेकर कुछ शर्तें लागू की गई हैं.
रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
  • यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है. हर यात्री और वाहन को आधिकारिक पोर्टल पर रजिस्टर करना होगा.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद दर्शन के लिए स्लॉट टोकन दिया जाएगा, जिसे रास्ते में चेक किया जाएगा.
  • रजिस्ट्रेशन करने के लिए उत्तराखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाकर अपनी जानकारी भरनी होगी.
  • इसके अलावा गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से Tourist Care Uttarakhand मोबाइल ऐप डाउनलोड करके भी पंजीकरण किया जा सकता है.
  • अगर कोई व्यक्ति वेबसाइट या ऐप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन नहीं कर पा रहा है, तो उसके लिए व्हाट्सएप की सुविधा भी दी गई है. श्रद्धालु मोबाइल नंबर +91 8394833833 पर 'Yatra' लिखकर भेज सकते हैं और दिए गए निर्देशों का पालन करके अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं.
इन बातों का भी रखें ध्यान

रजिस्ट्रेशन के साथ-साथ केदारनाथ धाम जाने के लिए स्वास्थ्य जांच भी जरूरी है. खासकर 55 साल से ऊपर के लोगों को मेडिकल चेकअप कराना होगा. अस्थमा, डायबिटीज जैसी बीमारी वाले लोगों के लिए यह अनिवार्य है. ऐसे में अगर आप भी केदारनाथ जाने की योजना बना रहे हैं, तो नियमों का पालन जरूर करें.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com