विज्ञापन

केदारनाथ धाम के कपाट खुले: सेना ने हेलिकॉप्टर से बरसाए फूल, PM मोदी के नाम हुई पहली पूजा, सीएम धामी भी रहे मौजूद

Kedarnath Dham: केदारनाथ धाम के कपाट खुलते ही पूरा धाम हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा. इसी के साथ केदारनाथ यात्रा का शुभारंभ हो गया. हजारों श्रद्धालु कपाटोद्घाटन के साक्षी बने. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पहली पूजा कराई गई.

केदारनाथ धाम के कपाट खुले: सेना ने हेलिकॉप्टर से बरसाए फूल, PM मोदी के नाम हुई पहली पूजा, सीएम धामी भी रहे मौजूद
केदारनाथ धाम के कपाट शुभ मुहूर्त में विधि-विधान और पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए.

Kedarnath Dham: बुधवार सुबह 8 बजे विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ धाम के कपाट विधिवत खोल दिए गए हैं. सेना के बैंड की भक्तिमय धुनों और ऊं नम् शिवाय जय श्री केदार के उदघोष के साथ कपाट खोले गए. परंपरा के अनुसार, सबसे पहले मंदिर के पूर्व द्वार को खोला गया और मुख्य पुजारी ने अंदर प्रवेश कर पूजा-अर्चना शुरू की. इस दौरान पिछले साल कपाट बंद करते समय ज्योतिर्लिंग पर लगाई गई भस्म को हटाकर श्रद्धालुओं में प्रसाद के रूप में बांटा गया. इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कपाटोघाट्न के साक्षी बने. वहीं सेना के हेलिकॉप्टर से फूलों की बारिश की गई.

पीएम मोदी के नाम हुई पहली पूजा

कपाट खुलने के बाद पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से संपन्न हुई. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धाम में पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम की पहली पूजा कराई. वैदिक विधि-विधान के साथ पूजा प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंदिर के मुख्य द्वार अब आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए और दर्शन शुरू हो गए हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने केदारनाथ धाम से बताया कि कपाट खुलने के बाद पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से संपन्न हुई.

सीएम धामी ने श्रद्धालुओं को दीं शुभकामनाएं

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर देश-विदेश के श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी और प्रदेश की खुशहाली की कामना की. उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस यात्रा बड़ी संख्या में तीर्थयात्री बाबा केदार के दर्शन को पहुंचेंगे. 

बता दें कि आज लगभग 10 हजार से अधिक श्रद्धालु कपाट खुलने के साक्षी बने. पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने अपने संदेश में श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर शुभकामनाएं दी.

ये भी पढ़ें: Kedarnath Dham: शुभ मुहूर्त में खुले केदारनाथ धाम के कपाट, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, मोबाइल बैन; यात्रा से पहले जान लें जरूरी बातें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com