विज्ञापन

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मुजफ्फरनगर में भारी वाहन बंद! देखें 12 अगस्त तक का पूरा रूट प्लान

सावन की कावड़ यात्रा 2026 को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में पुलिस प्रशासन जुट गया है. इसी कड़ी में मुजफ्फरनगर में व्यापक यातायात डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है. दिल्ली देहरादून हाईवे पर भारी वाहनों की एंट्री पर 12 अगस्त तक पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. जानिए हल्के वाहनों, स्थानीय ट्रैफिक और अंतरराज्यीय यात्रियों के लिए वैकल्पिक रूट की पूरी जानकारी.

Kanwar Yatra Traffic Diversion 2026: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मुजफ्फरनगर में भारी वाहन बंद! देखें 12 अगस्त तक का पूरा रूट प्लान
NDTV

Kanwar Yatra Traffic Diversion 2026: सावन के पवित्र महीने में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटने वाले लाखों शिवभक्तों की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस प्रशासन ने एक विस्तृत ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया है.

इस नए ट्रैफिक प्लान के तहत दिल्लीदेहरादून नेशनल हाईवे और चौधरी चरण सिंह गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर 29 जुलाई यानी बुधवार रात 12 बजे से 12 अगस्त 2026 तक भारी वाहनों के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. इसके अलावा, यात्रियों और स्थानीय नागरिकों की सुविधा के लिए कई वैकल्पिक मार्ग (Alternate Routes) तय किए गए हैं.

उत्तराखंड में किए जा रहे हैं विशेष इंतजाम

उत्तराखंड में कांवड़ियों के लिए साफ पानी, खाना, रास्ते की साफ सफाई तक एकएक चीज का काफी ध्यान रखा जा रहा है. जिन रास्तों से कांवड़िए गुजरेंगे, वहां पर मीट की दुकानें भी बंद रहेंगी. पूरे कांवड़ यात्रा की यूपी से लेकर उत्तराखंड में प्रशासन के आला अधिकारी मॉनिटरिंग कर रहे हैं. धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए CCTV निगरानी, रोशनी, स्वास्थ्य और ठहरने की भव्य व्यवस्था की जा रही है.

ये है कांवड़ यात्रा ट्रैफिक डायवर्जन प्लान

  •  29 जुलाई रात 12 बजे से 12 अगस्त तक दिल्लीदेहरादून हाईवे और गंगनहर कांवड़ पटरी पर सभी प्रकार के भारी कमर्शियल वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा. इस दौरान सिर्फ आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को ही नियम के मुताबिक छूट दी जाएगी. 
  •  29 जुलाई रात 12 बजे से 4 अगस्त रात 12 बजे तक हल्के और मध्यम चार पहिया व दो पहिया वाहन दिल्लीदेहरादून हाईवे की केवल बाईं तरफ से होकर मेरठमुजफ्फरनगरहरिद्वार मार्ग पर चलेंगे. वहीं, दूसरी साइड केवल कांवड़ियों के लिए आरक्षित रहेगी.
  •  4 अगस्त रात 12 बजे से 12 अगस्त तक दिल्लीदेहरादून हाईवे पर सभी सामान्य वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी जाएगी और पूरा हाईवे केवल शिवभक्त कांवड़ियों के लिए आरक्षित रहेगा.

 हल्के और मध्यम वाहनों के लिए रूट प्लान

  1. दिल्ली, मेरठ और मुजफ्फरनगर से हरिद्वार व देहरादून जाने वाले वाहन दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़, बुलन्दशहर, मेरठ से सहारनपुर, देहरादून व हरिद्वार की ओर जाने वाले हल्के वाहन मवाना–मेरठ–रामराज–मीरापुर–जानसठ–सिखेड़ा जानसठ बाईपास–बिलासपुर कट–भोपा बाईपास–पचेंडा बाईपास–रामपुर तिराहा–रोहाना होते हुए देवबंद के रास्ते अपने मंजिल तक जा सकेंगे.
  2. बिजनौर से मुजफ्फरनगर व सहारनपुर जाने वाले वाहन गंगा बैराज से होकर मीरापुर–जानसठ बाईपास–भोपा बाईपास–पचेंडा बाईपास–रामपुर तिराहा–रोहाना होकर सहारनपुर की तरफ निकलेंगे.
  3. मुजफ्फरनगर से शामली जाने वाला ट्रैफिक मुजफ्फरनगर वहलना चौक से पीनना–बघरा बाईपास–तितावी–लालूखेड़ी–बनत होते हुए बुटराड़ा के रास्ते शामली जा सकेंगे.
  4. हरिद्वार से मुजफ्फरनगर होकर शामली जाने वाले कांवड़ वाहन सिसौनारामपुर तिराहा के मध्य होटल मोती महल के पास हरिद्वार रोड से पीनना तक नवनिर्मित बाईपास 709 AD का प्रयोग करेंगे.

 स्थानीय शहरियों के लिए लोकल ट्रैफिक व्यवस्था

  •  मेरठ जाने के लिए: भोपा रोड, जानसठ रोड या पचेंडा रोड से होकर हाईवे पर आएं और जानसठ बाईपास पुल के नीचे से सिखेड़ा जानसठ मीरापुर रवाना होते हुए जाएं.
  •  सहारनपुर/हरिद्वार जाने के लिए: रामपुर तिराहा से रोहाना–देवबंद–गागलहेड़ी–छुटमलपुर होते हुए निकलें.
  •  खतौली जाने के लिए: जानसठ बाईपास से सिखेड़ा जानसठ होकर खतौली जाएं.
  •  बुढ़ाना व शामली के लिए: बुढ़ाना शाहपुर रोड का प्रयोग करें. शामली के लिए वहलना पीनना बाईपास मार्ग खुला रहेगा.

 ये हैं मुख्य रूट डायवर्जन प्वाइंट्स 

प्रशासन द्वारा यातायात को नियंत्रित करने के लिए 7 प्रमुख स्थानों पर डायवर्जन प्वाइंट बनाए गए हैं, जो नीचे दिए गए हैं. 

  • एपीजे चौक, रुड़की (जनपद हरिद्वार)
  • रामपुर तिराहा (मुजफ्फरनगर)
  • मुख्य डायवर्सन जानसठ पुल बाईपास
  • मोंटी तिराहा, थाना मीरापुर (बिजनौर मार्ग)
  • चिरौंजी बांगर करियर इंस्टीट्यूट (जनपद बिजनौर)
  • दौराला फ्लाईओवर (जनपद मेरठ)
  • पानीपत खटीमा नया कांवड़ मार्ग

यह भी पढ़ें- कांवर यात्रा के दौरान बिहार, बंगाल व झारखंड के लिए 12 नई ट्रेनों का ऐलान, स्टॉपेज और शेड्यूल नोट कर लीजिए

सावन कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी असुविधा से बचने के लिए यात्रा पर निकलने से पूर्व निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही चयन करें और पुलिस प्रशासन के निर्देशों का पालन करें.

यह भी पढ़ें- कांवर यात्रा के दौरान बिहार, बंगाल व झारखंड के लिए 12 नई ट्रेनों का ऐलान, स्टॉपेज और शेड्यूल नोट कर लीजिए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kanwar Yatra 2026, Traffic Diversion, Delhi Dehradun Highway, Kanwar Yatra 2026 Route, Kanwar Yatra 2026 Advisory
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com