विज्ञापन

आज बंद रहेगी कानपुर मेट्रो, जानिए क्या है कारण और फिर कब से शुरू होगा संचालन

आज यानी 28 जून को कानपुर मेट्रो का संचालन बंद रहेगा. मेट्रो रेल प्रशासन ने आइआइटी से नौबस्ता तक कारिडोर-एक की फाइनल इंटीग्रेटेड टेस्टिंग को देखते हुए मेट्रो सर्विस बंद करने का फैसला लिया है.

आज बंद रहेगी कानपुर मेट्रो, जानिए क्या है कारण और फिर कब से शुरू होगा संचालन
28 जून को बंद रहेगी कानपुर मेट्रो
Photo Credit: कानपुर मेट्रो आधिकारिक वेबसाइट

अगर आप उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं तो ये खबर आपके लिए काफी ज्यादा जरूरी हो सकती है. आज यानी 28 जून को आइआइटी से सेंट्रल स्टेशन तक कानपुर की मेट्रो रेल सेवाएं ठप रहेंगी. ऐसे में सफर करने से पहले आप अच्छे से प्लानिंग जरूर करें. मेट्रो सर्विस बंद करने का फैसला मेट्रो रेल प्रशासन ने आइआइटी से नौबस्ता तक कारिडोर-एक की फाइनल इंटीग्रेटेड टेस्टिंग (अंतिम एकीकृत परीक्षण) के मद्देनजर लिया है. इसकी जानकारी उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने अपने आधिकारिक X हैंडल से दी है.

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने X पर दी जानकारी

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने X पर पोस्ट की और लिखा 'कानपुर मेट्रो की सेवाएं रविवार, 28 जून 2026 को पूरी Corridor‑1 (IIT कानपुर से नौबस्ता) की अंतिम जांच यानी टेस्टिंग के कारण बंद रहेंगी. मेट्रो सेवा फिर से सोमवार, 29 जून 2026 से सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक सामान्य रूप से शुरू हो जाएगी, इसलिए यात्री अपने सफर की योजना इसी अनुसार बनाएं.'

कब से शुरू होगा संचालन?

28 जून को मेट्रो सर्विस बंद रहने के बाद 29 जून सुबह 6 बजे से मेट्रो का संचालन फिर से शुरू हो जाएगा. साथ ही मेट्रो 10 बजे तक सामान्य रूप से चलेंगी.

करीब 23.5 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर-1 लगभग तैयार

कानपुर मेट्रो का करीब 23.5 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर-1 आईआईटी से नौबस्ता तक लगभग बनकर तैयार हो गया है. वर्तमान आईआईटी से कानपुर सेंट्रल तक करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर मेट्रो चल रही है, जिसमें कुल 14 स्टेशन (9 एलिवेटेड और 5 अंडरग्राउंड) शामिल हैं. कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक मेट्रो शुरू होने से इसमें सात नए स्टेशन और जुड़ जाएंगे, जिनमें झकरकटी, ट्रांसपोर्ट नगर, बारादेवी, किदवई नगर, वसंत विहार, बौद्ध नगर और नौबस्ता स्टेशन शामिल होगा. इससे कानपुर में मेट्रो स्टेशनों की संख्या बढ़कर 21 हो जाएगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kanpur Metro, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com