विज्ञापन
This Article is From Feb 20, 2026

IRCTC ने शुरू की ये नई सर्विस, यात्रियों को मिलेगा खास फायदा, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में मिलेगी सर्विस

IRCTC e-pantry service: IRCTC ने अब मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी ई-पेंट्री सेवा शुरू कर दी है. यात्रियों की शिकायतें, जैसे महंगा खाना, खराब क्वालिटी या अनाधिकृत वेंडरों की परेशानियों को देखते हुए रेलवे ने इस डिजिटल मील बुकिंग सिस्टम का विस्तार किया है.

IRCTC ने शुरू की ये नई सर्विस, यात्रियों को मिलेगा खास फायदा, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में मिलेगी सर्विस
IRCTC ने शुरू की नई सर्विस
file photo

IRCTC e-pantry service launched: इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने अब मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी ई-पेंट्री सेवा शुरू कर दी है. यात्रियों की शिकायतें, जैसे महंगा खाना, खराब क्वालिटी या अनाधिकृत वेंडरों की परेशानियों को देखते हुए रेलवे ने इस डिजिटल मील बुकिंग सिस्टम का विस्तार किया है. इस सर्विस के शुरू होने से यात्रियों का खाने-पीने की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा. चलिए आपको बताते हैं रेलवे ने यह सुविधा क्यों शुरू की और यह सुविधा कैसे काम करेगी.

यह भी पढ़ें:- Indian Railways: ट्रेन में कितना किलो सामान Free में ले जा सकते हैं? जानिए स्लीपर से लेकर AC कोच तक कितनी है लिमिट

IRCTC ने शुरू की ई-पेंट्री सेवा

पहले यह सुविधा सिर्फ कुछ प्रीमियम ट्रेनों तक सीमित थी, लेकिन अब रेलवे ने इसे लॉन्ग-डिस्टेंस मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी लागू करना शुरू कर दिया है. शुरुआत में यह सेवा 25 ट्रेनों में शुरू की गई. यात्रियों की प्रतिक्रिया और अच्छे परिणाम मिलने के बाद इसे अन्य ट्रेनों में भी बढ़ाया जाएगा.

ई-पेंट्री सेवा क्या है?

ई-पेंट्री एक डिजिटल फूड बुकिंग सिस्टम है, जिसे IRCTC के टिकटिंग सिस्टम से जोड़ा गया है. इस सेवा की मदद से यात्री अपना खाना ऑनलाइन चुनकर बुक कर सकते हैं. टिकट बुक करते समय या टिकट कन्फर्म होने के बाद भी. इसका मुख्य उद्देश्य यात्रियों को साफ-सुथरा, अच्छी क्वालिटी का खाना और रेल नीर (पानी) उपलब्ध कराना है.

पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरुआत

ई-पेंट्री सेवा को देश की सबसे लंबी दूरी की ट्रेनों में से एक विवेक एक्सप्रेस (22503/04) पर पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लागू किया गया है. अधिकारियों के अनुसार, अगर यह प्रोजेक्ट सफल रहता है, तो इसे और भी ज्यादा ट्रेनों में शुरू किया जाएगा. इस सेवा का लाभ कन्फर्म, RAC और पार्टली कन्फर्म टिकट वाले यात्री ले सकते हैं.

ऑनलाइन बुकिंग कैसे करें?

यात्री IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट (www.irctc.co.in) पर टिकट बुक करते समय e‑pantry विकल्प चुन सकते हैं. इसके अलावा, टिकट कन्फर्म होने के बाद भी ‘Booked Ticket History' सेक्शन से खाना बुक किया जा सकता है. ऑर्डर कंफर्म होते ही अधिकृत पेंट्री कार स्टाफ आपका खाना आपकी सीट पर पहुंचाएगा. पूरा प्रोसेस डिजिटल और पारदर्शी है, जिससे भुगतान और डिलीवरी में गड़बड़ी की संभावना कम होती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IRCTC E-pantry Service, IRCTC, E-pantry Service, Utility
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com